ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

पोर्टल में डाटा संग्रहण से विश्वविद्यालयों को होगी आसानी

भोपाल : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्वविद्यालय उच्च स्तरीय शिक्षा की ताकत है, इसमें निजी और शासकीय कुछ नहीं होता। सभी में उच्च कोटि स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है। डॉ. यादव सोमवार को म.प्र. निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग में निजी विश्वविद्यालयों के डाटा संग्रहण के लिए निर्मित पोर्टल का लोकार्पण कर रहे थे।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति से अब शिक्षा कर्मकांड नहीं बल्कि सच्चे अर्थों में युवाओं के जीवन को सार्थक बनाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि आज भारत डिजिटल इंडिया की ओर अग्रसर है। निजी विश्वविद्यालयों के डाटा संग्रहण के लिए निर्मित पोर्टल से विश्वविद्यालयों की परेशानियों का निराकरण आसानी से किया जा सकेगा। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के यश, सम्मान और विश्वसनीयता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वर्तमान में विश्वविद्यालयों में ऐसे कोर्स डिजाइन करने की आवश्यकता है जहाँ उद्योगों के साथ मिल कर विद्यार्थियों को नई दिशा दे सकें। प्रदेश की साख बढ़ाने में निजी विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण सहयोग कर सकते हैं।

अध्यक्ष म.प्र. निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग प्रो. भरत श्रण सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि मध्यप्रदेश की जीईआर जहाँ 24 प्रतिशत थी, अब यह राष्ट्रीय पेरामीटर के बराबर 27.12 प्रतिशत हो गयी है। उन्होंने कहा कि पोर्टल की शुरूआत न सिर्फ विश्वविद्यालय बल्कि आयोग के लिए भी सहायक सिद्ध होगी। एम.पी. ऑनलाइन बिजनेस हेड अभय कुमार करन, विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति और सचिव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button