ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
छत्तीसगढ़

सड़क मरम्मत में खर्च होंगे 500 करोड़ रुपये, 1108 करोड़ में बनेंगी गांव की सड़कें

रायपुर । प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण के लिए बजट में 1108 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 789 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 319 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों योजनाओं के तहत बनाई गईं सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इसके तहत प्रदेश में 2022 तक बनाई गईं 5,542 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के आंकड़े बताते हैं कि पीएमजीएसवाय फेज-1 के तहत वर्ष 2019 तक कार्य किया गया है। इसमें 7,825 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, जिनकी कुल लंबाई लगभग 34,671 किमी के करीब है। इनमें से 7,539 सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है, जिनकी कुल लंबाई 32,497 किमी है।फेज-2 में बनने वाली सड़कों की संख्या फेज-1 की तुलना में कम है। 2019 से लेकर 2023 तक संचालित इस योजना में 5,605 किमी लंबी 534 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, लेकिन 5,542 किमी लंबाई की 477 सड़कों का निर्माण किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button