ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
मनोरंजन

होली पर कियारा आडवाणी ने शेयर की शादी की अनसीन फोटोज

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने होली के मौके पर अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कियारा-सिद्धार्थ की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।होली  से एक दिन पहले कियारा आडवाणी  ने अपनी शादी के हल्दी फंक्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ  संग पोज करते हुए अपने फैंस को होली की विशेज दी हैं। कियारा आडवाणी की शादी की यह अनदेखी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं और फैंस भी न्यूली वेड कपल को बधाई दे रहे हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को आज पूरा एक महीना हो गया है। 7 फरवरी को राजस्थान के एक फोर्ट में सात फेरे लेने वाले सिद्धार्थ-कियारा  की शादी की अनदेखी फोटोज आज भी इंटरनेट पर वायरल होने लगी हैं। यह फोटोज कियारा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में कियारा और सिद्धार्थ गालों पर हल्दी लगाए रोमांटिक पोज करते दिख रहे हैं।कियारा आडवाणी नई फोटोज में ऑरेंज कलर का कटस्लीव आउटफिट कैरी किए दिख रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने व्हाइट फूलों से बनी ज्वेलरी कैरी की है। जिसमें वह परी से कम नहीं दिख रही हैं।

वहीं अगर सिद्धार्थ के स्टाइल की बात की जाए तो एक्टर ने भी ऑरेंज कलर का कुर्ता पहना है। कियारा-सिद्धार्थ की क्यूट शादी वाली फोटोज नेटीजन्स का दिल जीत रही हैं।बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राजस्थान के जैसलमेर में 7 फरवरी को सात फेरे लिए थे। कियारा-सिद्धार्थ की शादी रस्में करीब दो दिन पहले ही जैसलमेर के फोर्ट में शुरू हो गई थीं। कियारा-सिद्धार्थ ने जैसलमेर में शादी करने के बाद दिल्ली में फैमिली के लिए रिसेप्शन पार्टी और मुंबई में सेलेब्स और नामी-गिरामी हस्तियों के लिए रिस्पेशन पार्टी दी थी।

 

Related Articles

Back to top button