ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
व्यापार

वाहनों की खुदरा बिक्री 16 फीसदी बढ़कर 17 लाख पार

मजबूत मांग के दम पर देश में वाहनों की खुदरा बिक्री में फरवरी, 2023 के दौरान दहाई अंक में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 17,75,424 इकाई पहुंच गई। हालांकि, यह बिक्री कोरोना पूर्व स्तर यानी फरवरी, 2020 के मुकाबले 8 फीसदी कम है। फरवरी, 2022 में खुदरा बाजार में 15,31,196 वाहन बिके थे।फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने कुल 2,87,182 यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा फरवरी, 2022 में बिके 11,04,309 यात्री वाहनों से 11% ज्यादा है। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, नए मॉडल की लॉन्चिंग, आपूर्ति में लगातार सुधार, बेहतर बुकिंग-टु-कैसिलेशन अनुपात और शादियों के मौसम की वजह से बिक्री की रफ्तार बनी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी, 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 15% बढ़कर 12,67,233 इकाई पहुंच गई। हालांकि, यह बिक्री कोरोना पूर्व स्तर यानी फरवरी, 2020 के मुकाबले 14% कम है। फरवरी, 2022 में कुल 11,04,309 दोपहिया वाहन बिके थे।वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 17% बढ़कर 79,027 इकाई पहुंच गई। हालांकि, फरवरी, 2020 के मुकाबले बिक्री 10 फीसदी कम है। तिपहिया वाहनों की बिक्री में 81 फीसदी की वृद्धि रही। इस दौरान 72,994 तिपहिया वाहन बिके। ट्रैक्टर की बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 68,988 इकाई पहुंच गई।

 

Related Articles

Back to top button