ब्रेकिंग
Haryana Weather Alert: हरियाणा में 14-15 अक्टूबर को भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 60 किमी/घंटा क... High Court Notice: सेवानिवृत्त शिक्षक की पेंशन रोके जाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का... Haryana Industrial Investment: जापान और सिंगापुर के बाद दक्षिण कोरिया पर फोकस, हरियाणा सरकार का बड़ा... SA vs AUS Durban Test: डरबन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर, साउथ अफ्रीका को इतिहास रचने के लिए चाहिए 319 रन Salman Khan on Koffee With Karan 9: 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन के पहले मेहमान बने सलमान खान, सामने... Muhammad Yunus Protest: अमेरिका के JFK एयरपोर्ट पर डॉ. मोहम्मद यूनुस का विरोध, प्रवासियों ने लगाए 'आ... WhatsApp Security Settings: अनजान कॉल्स और डिजिटल अरेस्ट के खतरे से बचने के लिए आज ही बदल लें ये जरू... Tula Sankranti Significance: तुला संक्रांति 2026 कब है? जानिए इस दिन गंगा स्नान और सूर्य देव की पूजा... Navratri Day 3 Prasad Recipe: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं समा के चावल और गुड... Atar Singh Bhadana Murder Case: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले...
मध्यप्रदेश

मां की शादी में बच्चे भी हुए शामिल

छतरपुर ।   छतरपुर में रविवार कोे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक विवाह ऐसा भी हुआ, जिसमें एक मां के बच्चे भी शामिल हुए। दरअसल, जिस महिला का पुनर्विवाह हुआ है, उसके तीन बच्चे हैं। उसके पति की मौत तीन माह पहले हो चुकी है। एक माह पहले उसे प्यार हुआ और महिला ने रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया।

पहले प​ति ने पी लिया था जहर

जिस महिला ने विवाह किया है, उसका नाम सुशीला कुशवाह है। सुशीला ने लाखनगुवां के निवासी अज्जू ​कुशवाह के साथ सात फेरे लिए। वह पनागर गांव की रहने वाली है। सुशीला का कहना है कि उसके प​ति ने जहर खा लिया था। तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। पति की मौत की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

मूलत: भीमकुंड की रहने वाली है

सुशीला मूलत: भीमकुंड की रहने वाली है। उसकी शादी 10 साल पहले पनागर के सुशील से प्रेम विवाह किया। हालांकि इस विवाह के ​खिलाफ उसके स्वजन थे, लेकिन उन्होंने परिवार के ​खिलाफ जाकर यह विवाह किया। सुशीला और सुशीला के तीन बच्चे हैं। उसके पति के ऊपर काफी कर्ज था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा है। कर्जदारों से तंग आकर उसने जहर खा लिया।लगभग एक महीने पहले उसकी मुलाकात अज्जू कुशवाह से हुई। यह मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। अज्जू की शादी नहीं हुई थी।

Related Articles

Back to top button