ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मनोरंजन

Bollywood Celebrities ने जमकर मनाया होली का त्योहार

फिल्म जगत में होली का त्यौहार लोग एक साथ मिलकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मानते हैं, लेकिन इस बार की होली थोड़ी अलग थी। इस बार होली की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा कन्फूशन था। कुछ राज्यों में लोगों ने 7 मार्च को ही रंग खेल लिया और बहुत से राज्यों में 8 मार्च को होली मनाई गई। चलिए आपको बताते है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस वर्ष होली के त्यौहार को कैसे सेलिब्रेट किया।

शिल्पा शेट्टी की फूलों वाली होली
एक्ट्रेस शिल्पी शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी। पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ”होली आपके जीवन में केवल खुशियों और कामयाबियों के रंग लाए। इंस्टाग्राम पर किए गए उस पोस्ट में शिल्पा ने एक वीडियो भी अपलोड किया था जिसमें शिल्पा अपने बच्चों के साथ फूल और गुलाल से होली खेलती हुई नज़र आ रही हैं।

सोहा अली ख़ान ने परिवार के साथ मनाई होली
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी इस वर्ष की होली को अपने परिवार और दोस्तों के साथ बड़े ही मज़े के साथ मनाया। सोहा ने अपने होली सेलिब्रेशन के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में सोहा अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ होली खेलते नज़र आई।

फ़रहान अख़्तर और शिबानी डांडेकर की होली
फ़रहाना अख़्तर ने भी पत्नी शिबानी डांडेकर के साथ मिलकर होली का खूब आनंद उठाया। फरहान ने शिबानी ने साथ होली के रंग में रंगी हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को होली की शुभकामनाएं दी।

तापसी पन्नू की क्यूट विश
परदे पर एक से एक शानदार तरह के किरदार निभाने वाली तापसी पन्नू ने भी रंगो से खेलने के बाद अपनी एक तस्वीर को खींच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने फ़ैन्स को होली की बधाई दी।

सनी लियोनी ने परिवार के साथ मनाई होली
सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर पहले होलिका दहन का वीडियो और फिर अपने पति और बच्चों के साथ होली की तस्वीर साझा की। सनी ने इस बार की होली को अपने पति और बच्चों के साथ बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया और साथ ही अपने फैंस को भी होली की शुभकामनाएं दी।

कंगना रनौत ने चंद्रमुखी के सेट पर मनाई होली
होली के मौके पर एक्ट्रेस कंगना रनौत शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन काम के चक्कर में वो होली सेलिब्रेट करना नहीं भूली। कंगना ने अपनी फिल्म ”चंद्रमुखी” के सेट पर लोगों को गुलाल लगाकर होली मनाई। कंगना ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

Related Articles

Back to top button