ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
धार्मिक

इस बार भाईदूज पर तिलक लगाने का यह है मुहूर्त, ऐसे करें तिलक

Bhai Dooj Muhurat: भारतीय परंपरा में संबंधों को अत्यधिक महत्व दिया गया है। यही कारण है कि विभिन्न पर्वों को अलग-अलग संबंधों से जोड़ा गया है। भाई-बहनों का पर्व भाई दूज वर्ष में दो बार आता है। एक बार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया यानि होली के अगले दिन और दूसरा दीवाली के बाद यानि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को आता है।

होली के बाद आने वाला भाई दूज का पर्व इस बार 9 मार्च 2023 को आ रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना करती हैं। इसे भातृ द्वितीया भी कहा जाता है। आम तौर पर जहां रक्षाबंधन को बहनें भाईय़ों के घर जाती हैं, भाई दूज के पर्व में भाई अपने बहनों के घर जाते हैं।

कब है भाई दूज का मुहूर्त (Bhai Dooj Muhurat)
पंचांग के अनुसार भाई दूज 8 मार्च 2023 को सायं 7.42 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 9 मार्च 2023 को रात्रि 8.54 बजे होगा। ऐसे में भाई दूज पर बहनें भाईयों को 9 मार्च (गुरुवार) को तिलक लगा सकेंगी। तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.30 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त (दोपहर 12.14 बजे से 1.00 बजे तक) के साथ-साथ अमृत काल (सुबह 11.33 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक) भी रहेगा। इसी समय पर लाभ का चौघड़िया (दोपहर 12.38 बजे से 2.06 बजे तक) भी रहेगा।

कैसे करें भाईयों को तिलक
इस दिन भाई अपनी बहनों के घऱ जाते हैं। बहनें भाईयों को तिलक लगाती हैं। उनकी लंबी उम्र और सुखद भविष्य के लिए ईश्वर से पूजा करती हैं। उन्हें भोजन करा कर उनकी आरती उतारती है। इस तरह इस पर्व को मनाया जाता है।

 

Related Articles

Back to top button