ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
टेक्नोलॉजी

फोटो की क्वालिटी शेयर करने पर हो गई है खराब तो WhatsApp का ये तरीका करेगा आपकी मदद

WhatsApp एक ऐसा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल भारत के हजारों लोग करते है। इसका इस्तेमाल यूजर्स अपने परिवार और दोस्तों से जुड़ने के लिए करते हैं। मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप अपने यूजर अनुभव को बढ़ाने के लिए ऐप में धीरे-धीरे विभिन्न सुविधाओं और सुधारों को रोल आउट करता रहता है।

कंपनी ने हाल ही में iPhone पर ‘search messages by date’, टैबलेट के लिए Android बीटा में स्प्लिट व्यू जैसे कुछ फीचर जारी किए हैं। इतना ही नहीं हाल ही में रोलआउट किए गए फीचर्स की लिस्ट में वॉट्सऐप ने एक ‘फोटो क्वालिटी’ फीचर भी शामिल किया है। लेटेस्ट फीचर Android और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है और वर्तमान में वॉट्सऐप डेस्कटॉप यूजर्स के लिए विकास के अधीन है।

वॉट्सऐप का ‘फोटो क्वालिटी’ फीचर

पहले वॉट्सऐप पर अक्सर यूजर्स उनकी फोटो क्वालिटी के कम होने की शिकायत करते हैं। मगर अब इंस्टेंट मैसेंजर आपको फोटो की मूल क्वालिटी और रिजॉल्यूशन खोए बिना तस्वीरें साझा करने देता है।

इसमें वॉट्सऐप यूजर्स को ‘ऑटो’, ‘बेस्ट क्वालिटी’ और ‘डेटा सेवर’ के बीच अपनी पसंदीदा मीडिया अपलोड क्वालिटी चुनने देता है। दूसरे शब्दों में यह यूजर्स को इमेज शेयरिंग पर अधिक कंट्रोल देता है और उन्हें यह चुनने देता है कि क्या वे डाटा को बचाने के लिए अपनी मूल गुणवत्ता में इमेज को भेजना चाहते हैं। इस सेटिंग के साथ,जब भी आपका डिवाइस वाई-फाई से कनेक्ट होगा, वॉट्सऐप ऑटोमेटिकली से हाई- क्वालिटी वाली छवियां भेजेगा।

Android पर कैसे भेजें ओरिजिनल क्वालिटी पिक्चर

सबसे वॉट्सऐप को खोलें और ऊपरी-दाएं कोने में तीन-डॉट मेनू बटन पर टैप करें।फिर सेटिंग्स विकल्प का चयन करें।इसके बाद स्टोरेज एंड डाटा ऑप्शन पर टैप करें।अब मीडिया अपलोड क्वालिटी सेक्शन के तहत, फोटो अपलोड क्वालिटी पर टैप करें।फिर, ‘ऑटो‘, ‘बेस्ट क्वालिटी’ या ‘डाटा सेवर’ में से अपनी मनचाही क्वालिटी चुनें।एक बार पुष्टि हो जाने पर,OK बटन दबाएं।

iOS में वॉट्सऐप पर ओरिजनल क्वालिटी फोटो कैसे भेजें

सबसे Apple डिवाइस के लिए WhatsApp का नवीनतम वर्जन डाउनलोड करें।इसके बाद अपने iOS डिवाइस पर वॉट्सऐप लॉन्च करें और नीचे-दाएं कोने में सेटिंग्स पर टैप करें।इसके बाद स्टोरेज और डाटा विकल्प पर टैप करें।अब मीडिया अपलोड क्वालिटी विकल्प पर टैप करें।इसके बाद उपलब्ध फोटो क्वालिटी विकल्पों ‘ऑटो‘, ‘बेस्ट क्वालिटी’ या ‘डाटा सेवर’ में से एक चुनें।इसके बाद ओके बटन दबाएं।

 

Related Articles

Back to top button