ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

आयरन की 45 टेबलेट एकसाथ खा लेने से 8वीं क्लास में पढ़ने वाली स्टूडेंट की मौत

ऊटी । तमिलनाडु के ऊटी में छह दोस्तों के बीच आयरन की सबसे ज्यादा गोलियां खाने की शर्त लगी थी।  इनमें से एक छात्रा की 45 टेबलेट एकसाथ खा लेने से  मौत हो गई। ।
घटना ऊटी म्युनिसिपल उर्दू मिडिल स्कूल की है। मृतक का नाम जेबा फातिमा था। उम्र 13 साल थी। तबीयत बिगड़ने पर फातिमा को अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान तीसरे दिन उसकी मौत हो गई।
6 मार्च को स्कूल में पढ़ने वाले 6 दोस्त लंच के समय प्रिंसिपल के कमरे में गए थे। जहां स्टूडेंट्स ने आयरन की गोलियों का डिब्बा रखा देखा तो उन्होंने शर्त लगाई कि देखें कौन कितनी ज्यादा गोलियां खा सकता है, जो जितनी गोलियां खाएगा वो उतना हिम्मती माना जाएगा।
इसके बाद कमरे में मौजूद 2 लड़कों और 4 लड़कियों ने आयरन की गोलियां खाना शुरू कर दीं। इस दौरान कक्षा 8 में पढ़ने वाली जेबा फातिमा ने सबसे ज्यादा 45 गोलियां खा लीं। इससे फातिमा की तबीयत बिगड़ गई।
स्कूल ने मामले की जानकारी परिवार को दी और फातिमा को कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे चेन्नई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान तीसरे दिन उसकी मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button