ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
खेल

15 साल में पहली बार IPL खेलता दिखेगा ये धुरंधर, गेंदबाजों की उड़ाता है धज्जियां

IPL: आईपीएल 2023 सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है. आईपीएल 2023 सीजन में इस बार एक ऐसा खिलाड़ी खेलता नजर आएगा जो 15 साल से कभी भी आईपीएल में नहीं खेला है. ऐसे में यह खिलाड़ी आईपीएल 2023 सीजन में मैदान पर उतरेगा तो इस टूर्नामेंट में पहली बार खेलने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा.

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट को आईपीएल 2023 सीजन के लिए पहली बार शामिल किया गया है. पिछले 15 साल के आईपीएल इतिहास में पहली बार जो रूट को आईपीएल से जुड़ने का मौका मिला है.

आईपीएल 2023 की नीलामी में जो रूट को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1 करोड़ रुपये में खरीदकर उनकी किस्मत खोल दी है. बता दें कि जो रूट ने इससे पहले भी कई बार आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम दिया है, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया था.

साल 2023 से पहले जो रूट ने आईपीएल 2018 की नीलामी के लिए अपना नाम दिया था, लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने भाव तक नहीं दिया. इस बार जो रूट के पास अच्छा मौका था और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में खरीदकर उनकी खुशी के दरवाजे खोल दिए हैं.

जो रूट का भारत में स्पिन के लिए मददगार पिचों पर शानदार रिकॉर्ड है और वह अब अपने इसी अनुभव का फायदा उठाते हुए आईपीएल 2023 में कहर मचाने के लिए तैयार हैं.

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने जेसन होल्डर को 5.75 करोड़ रूपये में खरीदा. इंग्लैंड के खतरनाक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम को एक अदद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत थी और 13 करोड़ रुपये की रकम में बेन स्टोक्स और कैमरून ग्रीन राजस्थान रॉयल्स की पहुंच से बाहर थे, तो उन्होंने होल्डर को लिया जो सवाई मान सिंह मैदान पर अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button