ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
राजस्थान

शेखावाटी उत्सव में सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही संकल्प

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में शेखावाटी उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी वीरों की धरती रही है। शेखावाटी से संबंध रखने वाले उद्योगपति पूरे देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को सीकर के लक्ष्मणगढ़ में शेखावाटी उत्सव के समापन समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ राज्य सरकार कार्य कर रही है। इस वर्ष के बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, श्रमिकों, आम उपभोक्ताओं तथा वृद्धजनों सहित सभी वर्गां के हितों का ध्यान रखा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी वीरों की धरती रही है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी से संबंध रखने वाले उद्योगपति पूरे देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं। देश की रक्षा करने में भी शेखावाटी के लोग अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। गहलोत ने कहा कि शेखावाटी उत्सव में शामिल होकर गर्व की अनुभूति हो रही है। यह उत्सव क्षेत्र की संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार कैलाश खेर ने भी प्रस्तुति दी।

चहुंमुखी विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित

गहलोत ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपये के निःशुल्क उपचार के साथ ही 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। इसमें किडनी, लीवर, हार्ट एवं अन्य अंग प्रत्यारोपण जैसे जटिल उपचार भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का बजट में प्रावधान किया है। साथ ही, 100 यूनिट तक की छूट देने से लगभग एक करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो जाएंगे। इससे आमजन को महंगाई की मार से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय रहा है। प्रदेश में लगभग एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। साथ ही, इस बार के बजट में न्यूनतम एक हजार रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिए जाने के लिए भी प्रावधान किया गया है। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री तथा लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। उन्होंने सीकर में विश्वविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय तथा लक्ष्मणगढ़ में जिला अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

इस दौरान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, लक्ष्मणगढ़ की कक्षा नौ की छात्रा पलक पाराशर ने अंग्रेजी में संबोधित करते हुए राज्य सरकार के संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बाल-गोपाल योजना तथा निःशुल्क यूनिफॉर्म योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रगतिशील किसान कुरडाराम धाबाई ने किसानों को बिजली बिल में छूट तथा अलग से कृषि बजट पेश करने की राज्य सरकार की पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थी बीरबल मेघवंशी ने बताया कि उनकी हार्ट सर्जरी चिरंजीवी योजना के माध्यम से निःशुल्क हुई।

इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत, विधायक हाकम अली, महादेव सिंह खंडेला, सुरेश मोदी, वीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पारीक, रफीक खान, युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा, राजस्थान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानुखान बुधवाली, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव तथा पुलिस अधीक्षक करण शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

नैक्सा एवरग्रीन घोटाले के पीड़ितों की सुनी व्यथा

इससे पहले गहलोत ने नैक्सा एवरग्रीन घोटाले के पीड़ितों से संवाद किया। पीडि़तों ने बताया कि घोटाले में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों, सेवानिवृत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ धोखा हुआ है। यह घोटाला करोड़ों रुपये का है। गहलोत ने पीड़ि़तों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रकरण की पूरी जांच की जाएगी तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button