ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

जिले में साढ़े पांच लाख लाडली बहना बनाने के लिए शुरू हुए प्री केम्प

इंदौर। लाडली बहना योजना के लिए जिले में प्री-कैंप शुरू किए गए हैं। इसमें महिलाओं के आधार और समग्र आईडी को लिंक किया जा रहा है। साथ ही बैंक खाते को भी आधार से अपडेट किया जाना है। जिले में 23 मार्च तक प्री- कैम्प लगाए जाएंगे। इसके बाद 25 मार्च से आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया की जाएगी। जिले में साढ़े पांच लाख महिलाए योजना से जुड़ेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषित लाडली बहना योजना का जोर शोर से क्रियान्वयन प्रदेश में कराया जा रहा है। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास ने इंदौर जिले में साढ़े पांच लाख के करीब बहनों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा हैं। यह संख्या विभाग ने जिले की महिला संख्या और अन्य योजनाओं से निकली हैं। जो योजना के लिए पात्र हो सकती हैं। प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में शासन द्वारा 1000 रुपए की राशि जमा कराई जाएगी। चुनाव से पहले 6 किस्त के महिलाओं के खाते में जमा करने के लिए 25 मार्च से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।

यह होगी प्रक्रिया

25 मार्च से ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए गांव और वार्डो में शिविर लगेंगे। महिलाओं को समग्र आईडी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर केम्प में जाना होगा। यहां लाइव फ़ोटो होगा और आवेदन अपलोड किया जाएगा। इससे पहले आधार से समग्र आईडी और बैंक खाता लिंक करवाना होगा। जो किसी भी एमपी ऑनलाइन के कियोस्क सेंटर पर निःशुल्क हो सकेगा। आवेदन की अन्तिम तारीख 30 अप्रैल है। 1 से 15 मई तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 30 मई तक होगा। 10 जून को पहली किस्त खाते में जमा की जाएगी। इसके बाद प्रत्येक माह की 10 तारीख को किश्त खाते में जमा होगी।

Related Articles

Back to top button