ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

अभिनेत्री से नेता बनीं सांसद सुमलता ने भाजपा में शामिल होने का लिया फैसला

मांड्या । कर्नाटक में मांड्या से निर्दलीय सांसद सुमलता भाजपा में शामिल होंगी। अभिनेत्री से नेता बनी सुमलता ने गत दिवस शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुमलता ने पत्रकारों से कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा का समर्थन करती हूं। सुमलता ने कहा कि उन्होंने एक साल तक इस कदम के बारे में सोचा। भाजपा के कई नेताओं ने मुझे आमंत्रित किया है और मैंने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। दक्षिण कर्नाटक में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश कर रही सत्तारूढ़ भाजपा के लिए मददगार साबित होगा। सत्तारूढ़ भाजपा के दो मंत्री खुद को पार्टी की गतिविधियों से दूर रख रहे हैं और उनके कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह है।

भाजपा एमएलसी पुत्तान्ना कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बैंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले चार बार के एमएलसी ने इस्तीफा दे दिया, जबकि उनका कार्यकाल चार साल से लंबित था। यह घटनाक्रम पार्टी के लिए झटका साबित हुआ। सुमलता की घोषणा से भगवा दल ने राहत की सांस ली है।  सुमलता ने आगे कहा कि यह मेरे भविष्य के बारे में नहीं है। यह मांड्या जिले के विकास का सवाल है। मेरा फैसला केंद्र सरकार से प्रभावित है। मेरा फैसला कुछ लोगों को नाराज कर सकता है। मुझे अपने राजनीतिक भविष्य का कोई डर नहीं है, मैं जीतूंगी और अपने मतदाताओं को नहीं भूलूंगी। सुमलता ने कहा कि वह नफरत की राजनीति नहीं करेंगी। उन्होंने जेडी(एस) नेताओं का नाम लिए बिना यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा अपमान और हमलों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button