ब्रेकिंग
Munger Durga Puja Mahotsav: मुंगेर के दुर्गा पूजा उत्सव में पवन सिंह और रवि किशन का जलवा, फैंस की भी... Rajnath Singh Article: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'पोस्ट-ट्रुथ' राजनीति और दुष... Samajwadi Party Manifesto 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर क... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... 🚨 Tiger Shroff Incident Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, हमलावरों क... Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव
खेल

कनिका और ऋचा ने दिलाई RCB को पहली जीत..

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को महिला प्रीमियर लीग में आखिरकार पहली जीत मिल गई है। उसने गुरुवार (15 मार्च) को टूर्नामेंट के 13वें मैच में यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया। स्टार खिलाड़ियों से सजी स्मृति मंधाना की टीम को पिछले पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, यूपी की पांच मुकाबलों में यह तीसरी हार है। उसे अब तक दो जीत मिली है।कमाल की बात है कि जो काम सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना, हीथर नाइट, एलिस पैरी, मेगन शुट और रेणुका सिंह ठाकुर जैसी अनुभवी खिलाड़ी नहीं कर सकीं, उसे युवा कनिका आहूजा और ऋचा घोष ने कर दिखाया। 20 साल की कनिका ने 46 और 19 साल की ऋचा ने नाबाद 31 रन बनाए। युवाओं के दम पर आरसीबी ने तो खाता खोल लिया है, लेकिन उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

इसके अलावा दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है।कनिका ने 30 गेंद पर 46 रन बनाए। वहीं, ऋचा 32 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहीं। अनुभवी हीथर नाइट ने 24 रनों का योगदान दिया। सोफी डिवाइन ने 14 और एलिस पैरी ने 10 रन बनाए।

कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर फेल रहीं। वह खाता खोले बगैर आउट हो गईं। श्रेयंका पाटिल ने नाबाद पांच रन बनाए। यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए। सोफी एक्लेस्टोन, देविका वैद्य और ग्रेस हैरिस को एक-एक सफलता मिली।इससे पहले यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। दीप्ति शर्मा और किरण नवगिरे ने 22-22 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन ने 12 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। सोफी डिवाइन और आशा शोभना को दो-दो सफलता मिली। मेगन शुट और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट लिए।

 

Related Articles

Back to top button