ब्रेकिंग
Pune Porsche Case: पोर्श कांड के 3 आरोपियों को मिली जमानत, फूट-फूटकर रो पड़े अश्विनी कोष्टा के पिता;... Usman Tariq Controversy: भारतीय अंपायर ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिया 'क्लीन चिट', कैमरन ग्रीन को मां... Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द...
राजस्थान

दिल्ली में मंत्रियों से मिला जैसलमेर प्रतिनिधिमंडल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार शाम को नई दिल्ली में संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर में डीएनपी (डेजर्ट नेशनल पार्क) के कारण अवरुद्ध क्षेत्र के विकास कार्यों को विधिवत शुरू करवाने को लेकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को केंद्र सरकार की ओर से रियायत देने के साथ ही राज्य सरकार को भी निर्देशित करने का आग्रह किया।

इस पर मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग करने के आश्वासन के साथ ही राज्य सरकार से भी विकास कार्यों में सहभागिता को लेकर वार्ता की। वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने डीएनपी क्षेत्र से गुजरने वाले भारतमाला सड़क योजना पर सहमति व्यक्त करते हुए जल्द कार्रवाई करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर के जन प्रतिनिधि मंडल के साथ रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आत्मीय मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर में, बाड़मेर और बालोतरा को रेलवे स्टेशन विकास योजना (अमृत) में शामिल करने तथा जैसलमेर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण एवं सुंदरीकरण करने के लिए जारी बजट के लिए के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर में नई रेल सेवाओं की शुरुआत, चलायमान ट्रेनों के फेरे बढ़ाने तथा अन्य यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर मजबूती से अपना पक्ष रखा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया।इस दौरान बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, जैसलमेर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, पूर्व विधायक जैसलमेर छोटूसिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष बाड़मेर आदूराम मेघवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल एवं जिला महामंत्री बालाराम मूंढ़, छुगसिंह सोढा, सवाई सिंह देवड़ा एवं सुरेंद्र सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button