ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
महाराष्ट्र

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई FIR

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक डिजाइनर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अमृता फडणवीस का आरोप है कि डिजाइनर अनिक्षा ने अपने पिता के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को खत्म करने के लिए एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृता फडणवीस ने बीती 20 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत में फडणवीस ने बताया कि अनिक्षा एक ज्वैलरी और फुटवियर डिजाइनर है और एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। अमृता फडणवीस ने बताया कि अनिक्षा ने उनसे, उसके उत्पादों का सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्रचार करने की अपील की थी। इसके बाद दोनों की कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में मुलाकात हुई।

शिकायत के अनुसार, अनिक्षा ने अमृता फडणवीस से बताया कि उसके पिता का कुछ सट्टेबाजों से संबंध है। आरोप है कि अनिक्षा ने फडणवीस से कहा कि वह पुलिस को सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश देकर भी पैसे कमा सकती हैं और पुलिस द्वारा सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई ना करने का आदेश देकर भी पैसे कमा सकती हैं। अमृता फडणवीस ने कहा कि इस प्रस्ताव से नाराज होकर ही उन्होंने अनिक्षा को चले जाने को कहा।

उपमुख्यमंत्री की पत्नी को दी धमकी
अमृता फडणवीस का आरोप है कि अनिक्षा ने उसके पिता के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले से बचाने के लिए एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश की थी। इसके बाद जब फडणवीस ने अनिक्षा के नंबर को ब्लॉक कर दिया तो किसी अन्य नंबर से मैसेज और ऑडियो क्लिप भेजकर उन्हें धमकी दी गई। जिसके बाद अमृता फडणवीस ने डिजाइनर अनिक्षा और उसके पिता के खिलाफ मुंबई के मालाबार हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

 

Related Articles

Back to top button