ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
विदेश

 30 साल से एक ही नंबर की लॉटरी खरीद रहा था कपल, जीते 16 करोड़

सिडनी । आस्ट्रे‎लिया का एक कपल पिछले 30 सालों से हर हफ्ते एक ही नंबर की लॉटरी की टिकट खरीदता आया है. लेकिन कभी उसके हाथ कोई जैकपॉट नहीं लगा। शख्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते वह किसी कारणवश लॉटरी टिकट खरीदना भूल गया। इससे उसकी पत्नी नाराज हो गई। जिसके बाद शख्स ने उसे मनाने के लिए लॉटरी की दो टिकट खरीद ली लेकिन दंपती को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी तकदीर पलटने वाली है और वे एक झटके में करोड़पति बन जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते मंगलवार सुबह शख्स की पत्नी ने नंबर मिलाया और दोनों ही टिकट पर जैकपॉट जीत लिया। दंपत्ति ने कुल 2 मिलियन डॉलर (तकरीबन 16.48 करोड़ रुपए) जीते। शख्स ने बताया कि जब लॉटरी की पहली टिकट से उसे जैकपॉट लगा, तो उसे यकीन ही नहीं हुआ। उसकी वाइफ एक-एक कर नंबर काटती रही और फिर उसने लगभग 8.25 करोड़ रुपए जीत लिए। इसके बाद शख्स ने पत्नी को बताया कि उसने एक और टिकट लिया है। दूसरा नंबर चेक करने पर पता चला कि उन्होंने दोनों टिकट में उन्हें जैकपॉट लगा और कपल ने 16.4 करोड़ रुपए जीत लिए। करोड़पति दंपत्ति का कहना है कि वो अपनी बेटी के लिए घर खरीदना चाहते हैं। वो अपने बच्चों और नाती-पोतों को सपोर्ट करना चाहते हैं और उनका भ‎विष्य सुर‎क्षित करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों का ऑस्ट्रेलिया घूमने का प्लान है।

Related Articles

Back to top button