ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
उत्तरप्रदेश

इंटरव्यू देने गये युवक की तार-तार हुई इज्जत

आगरा | आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल में बृहस्पतिवार को नौकरी का झांसा देकर एक युवक को बुलाकर लूट लिया गया। युवक इंटरव्यू देने आया था। कमरे में उसे पकड़ लिया। कपड़े उतार दिए। मारपीट कर वीडियो बनाकर डेबिट कार्ड, मोबाइल सहित अन्य सामान छीन लिया। आरोपी ऑटो में बैठकर भाग गए। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के रहने वाले अंशुल ने नौकरी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में एक नंबर लिखा था। बात करने पर एक युवती ने बात की। बृहस्पतिवार को उसे फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

होटल के कमरा नंबर 201 में पहुंचते ही 5-6 लोग मिले। इनमें किन्नर भी थे। उन्होंने घेर लिया।उससे कागजात के साथ एटीएम कार्ड छीनने लगे। उसने मना किया। इस पर पकड़कर कपड़े उतार दिए। बस अंडरवियर ही छोड़ा। वीडियो बनाने लगे। इस दौरान डेबिट कार्ड का पिन पूछने लगे। डर की वजह से उसने बता दिया। वो एटीएम की मदद से रकम ट्रांसफर करने लगे। मगर, रकम नहीं थी। इस कारण कुछ नहीं हुआ। उसकी पिटाई लगा दी। उसके कपड़े उतार दिए।शोर मचाने पर होटल के कर्मचारी आ गए। मगर, उन्होंने भी बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि आरोपियों से ही अपना किराया मांगने लगे।

बाद में आरोपी उसकी पैंट, बाइक की चाबी, पर्स, कागजात, डेबिट कार्ड लेकर भाग गए।उनका ऑटो होटल के बाहर ही खड़ा था। कर्मचारियों ने उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया। अंशुल ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी पहुंच गई। बाद में थाना ताजगंज पुलिस आई। होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि होटल में कमरा सिमरन कौर की आईडी से लिया गया था। उस पर हरियाणा का पता लिखा था। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियोंं की पहचान होगी। होटल कर्मियों की मिलीभगत की आशंका है। युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button