ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

आंदोलन के सहारे संगठन में जान फूंकेगा युवा कांग्रेस

भोपाल । कांग्रेस से जुड़ा मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस लंबे समय से सक्रिय नहीं है। ऐसे में संगठन में जान फूंकने के लिए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर यह आंदोलन जिला मुख्यालय पर होगा। इसको लेकर कार्यक्रम जल्द ही जारी होगा।
विधानसभा चुनाव के चलते यह वर्ष राजनीतिक दलों के लिए अति महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के हाथ से गई सत्ता फिर से आ जाए, यह सपना तो देखा जा रहा रहा है, लेकिन कांग्रेस के मोर्चा संगठनों में इस सपने को पूरा करने को लेकर कोई हलचल नहीं है। एनएसयूआई के जहां चुनाव अटके पड़े हैं वहीं युवा, महिला कांग्रेस, सेवादल और अन्य विभाग सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी सक्रिय नहीं हैं। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. भूरिया ने युवा कांग्रेस को सक्रिय कर संगठन में जान फूंकने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर लंबे समय से निष्क्रय बने जिला और शहर के अध्यक्षों को सक्रिय किया जा सके। सक्रिय न रहने वाले अध्यक्षों में इंदौर शहर और ग्रामीण भी शामिल हैं। युवा कांग्रेस अप्रैल या फिर मई में बेरोजगारी और महंगाई को लेकर प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर जल्द ही कार्यक्रम जारी होने के साथ युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि मिशन 2023 में कांग्रेस फतह हासिल कर मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाए इस प्रयास में प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ और चुनावी माहौल बनाने में प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल लगे हैं। पिछले दिनों भोपाल में सभी मोर्चा संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग, किसान एवं खेत मजदूर विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों को तलब किया था। प्रदेश प्रभारी अग्रवाल ने सभी मोर्चा संगठन प्रदेशाध्यक्षों को जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति करने के साथ अपनी अधूरी कार्यकारिणी को बनाने के आदेश दिए थे, जिसे प्रदेशाध्यक्षों ने ताक पर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button