ब्रेकिंग
राज्य के नवाचारों और सफल कार्यक्रमों के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लेने के निर्देश, मुख्यमंत्री डॉ. म... राज्य के नवाचारों और सफल कार्यक्रमों के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लेने के निर्देश, मुख्यमंत्री डॉ. म... जबलपुर में प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पर छिड़ी नई बहस: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ... पुलिस पर बदसलूकी और घूसखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटिस, ... इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम टीम से भारी विवाद: नेता प्रतिपक्ष ... ग्वालियर से नाराज होकर निकली 10 वर्षीय मासूम सात दिन बाद आगरा में मिली सुरक्षित, तीन राज्यों में पुल... पुलिस पर अभद्रता और रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटि... विदिशा में दुष्कर्म के आरोपियों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: खाम बाबा और तोपपुरा इलाके में बुलडोजर चलाक... पांढुर्ना के तिगांव में बेटों ने पेश की अनूठी मिसाल: पिता के अधूरे सपने को पूरा करते हुए नदी के तट प... सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों में लापरवाही का खामियाजा भुगत रही उज्जैन की जनता: इंदिरा नगर में सीवर ...
उत्तरप्रदेश

हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, राम मंदिर निर्माण की ली जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे पर हैं। रविवार को जब मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे तो उनका स्वागत वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सबसे पहले अयोध्या पहुंचे और हनुमागढ़ी में हाजिरी लगाई। इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर श्री रामलला की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की भौतिक प्रगति भी देखी।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राम जन्मभूमि का निरीक्षण किया राम मंदिर के निर्माण कार्यों को देखा। करदायी संस्था के इंजीनियरों ने उन्हें मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। सीएम ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से कहा कि भक्तो की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

रामजन्मभूमि से सीएम पैदल ही राम जन्मभूमि पथ का निरीक्षण करने निकल पड़े। श्रीराम जन्मभूमि पथ पर लगाए गए मार्ग के डिस्प्ले को मुख्यमंत्री ने देखा। उन्होंने अधिकारियों से राम जन्मभूमि पथ के निर्माण कार्य की जानकारी ली और रास्ते पर लगाए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता भी पूछी। करदायी संस्था के अधिकारियों से रास्ते पर भक्तों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

 

Related Articles

Back to top button