ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मनोरंजन

ससुराल में हुआ कृष्णा मुखर्जी का भव्य स्वागत

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने चिराग बाटलीवाला संग शादी कर ली है। जोड़े ने 13 मार्च को गोवा में सात फेरे लिए, साथ ही एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग एल्बम को साझा कर खूब लाइमलाइट बटोरी। वहीं, अब कृष्णा ने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपने ‘गृह प्रवेश’ की झलक दिखाई है। फोटो को देख साफ हो रहा है कि नई-नवेली दुल्हन का ससुराल में भव्य तरीके से वेलकम किया गया है।

गौरतलब हो कि कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला ने अपनी-अपनी परंपराओं का पालन करते हुए बंगाली और पारसी दोनों रीति-रिवाजों से शादी रचाई। अब अभिनेत्री ने अपने गृह प्रवेश की झलक दिखाई है। कृष्णा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक सफेद रंग की चादर पर लाल रंग में पैरों के निशान नजर आ रहे हैं। फोटो पर ज्यादा गौर फरमाएं तो इसमें गुलाब की पंखुड़ियां, बिखरे चावल और एक छोटा सा कलश भी दिखाई दे रहा है।

बताते चलें कि कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला ने 13 मार्च, 2023 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। जोड़े ने खास दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में समंदर किनारे सात फेरे लिए। पहले बंगाली रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई, जिसमें कृष्णा ने सफेद और लाल रंग के लहंगे के साथ एक मुकुट पहना था, वहीं चिराग टोपोर लगा अपने लुक को पूरा किया था। जोड़ा बंगाली ट्रेडिशनल परिधान में काफी प्यारा लग रहा था।

कृष्णा मुखर्जी ने अपने वेडिंग एल्बम को शेयर करते हुए लिखा,’और एक बंगाली लड़की ने पारसी लड़के से जीवन भर का रिश्ता जोड़ लिया। हम अपने इस खास दिन पर आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।’ कृष्णा-चिराग की शादी में जैस्मीन भसीन, अली गोनी, शिरीन मिर्जा, चारू मेहरा, अर्जित तनेजा, करण पटेल और कई अन्य सितारे शिरकत करते नजर आए थे।

बंगाली ट्रेडिशन के बाद कृष्णा और चिराग ने पारसी रीति-रिवाज से शादी रचाई। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की सेक्विन साड़ी पहनी थी। साथ ही डायमंड नेकलेस और चूड़ा के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। दूसरी तरफ चिराग दुगली नाम सफेद लबादा में बेहद स्मार्ट लगे।

 

Related Articles

Back to top button