ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

देश में 2021 में 15 हजार महिलाओं ने ऑपरेशन से ब्रेस्ट करवाया छोटा

नई दिल्ली । आमतौर पर महिलाएं अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ब्रेस्ट इंप्लांट्स सर्जरी का विकल्प चुनती हैं। इस सर्जरी के जरिए ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाया जाता है, लेकिन इससे उलट एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। देश में साल 2021 में 15 हजार महिलाओं ने भारी स्तनों को कम करने के लिए सर्जरी करवाई है। उधर 31 हजार 608 महिलाओं ने ब्रेस्ट इंप्लांट से अपने छोटे स्तनों के साइज को और बढ़ाया है। वहीं 11 हजार 520 महिलाओं ने ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी से अपने ढीले ब्रेस्ट को आकर्षक शेप दी है। एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय महिलाएं गंभीर शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं के कारण अपने भारी स्तनों को कम कराने के लिए मजूबर होती हैं।
31 साल की एक कॉरपोरेट वकील ने दिसंबर 2022 में अपने स्तनों के साइज को छोटा करवाने के लिए सर्जरी करवाई है। उनका कहना है कि भारी स्तनों की वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उनका आत्मविश्वास इस कदर कम हो गया था कि वह स्विमिंग पुल में तैरने भी तब जाती थी, जब वहां कोई नहीं होता था। भारी स्तनों की वजह से काफी असहज महूसस करती थीं। हालांकि, वह अकेली नहीं हैं।
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी को मास्टोपेक्सी या ब्रेस्ट रीशेपिंग सर्जरी भी कहा जाता है। यह स्तनों के आकार को बदलने के लिए की जाने वाली एक शल्य प्रक्रिया है। ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में अतिरिक्त त्वचा को हटा दिया जाता है और स्तन को ऊपर उठाने के लिए स्तन के ऊतकों को फिर से आकार दिया जाता है। ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी मुख्य रूप से ढीले स्तनों को कसने और उन्हें अधिक आकर्षक बनाने के लिए की जाती है।
नानावती अस्पताल, जुहू की प्लास्टिक सर्जन डॉ. देवयानी बर्वे ने मीडिया को बताया कि पिछले पांच सालों में मैंने अपनी प्रैक्टिस में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की तुलना में स्तनों को छोटा करने की सर्जरी दोगुनी की है। हिंदुजा अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनिल टिब्रेवाला ने कहा कि पिछले तीन सालों में ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी और ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की डिमांड काफी बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button