ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

जयशंकर ने राहुल को टोकते हुए कहा- अभी बैठक के विषय पर बात करें, जो बोलना है संसद में बोलें  

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारतीय जनता पार्टी घेरने की कोशिश कर रही है। राहुल द्वारा भारत के लोकतंत्र पर लंदन में दिए गए बयान को लेकर भाजपा उनसे माफी की मांग कर रही है। राहुल ने इस पूरे विवाद पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में भारत की जी-20 अध्यक्षता पर सलाहकार समिति की बैठक में विस्तार से बात की। सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान की गई अपनी टिप्पणी पर सफाई दी। राहुल गांधी की टिप्पणियों का भाजपा सांसदों ने यह कहते हुए विरोध किया कि इस विषय पर बोलने के लिए यह उपयुक्त मंच नहीं है। इस दौरान कांग्रेस सांसद और भाजपा सांसदों के बीच गरमागरम बहस भी हुई। कमेटी के अध्यक्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ आज के विषय पर बोलना चाहिए।
भाजपा सांसदों ने कहा कि जब चर्चा चल रही थी तो कई लोग भारत के जी-20 की अध्यक्षता मिलने के विषय से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे थे। बीजेपी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपातकाल भारत के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा धब्बा था। राहुल गांधी ने आखिर में कहा कि कुछ सांसद संदर्भ से हटकर बोले और वह सभी का जवाब देंगे। विदेश मंत्री जयशंकर ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि बैठक के विषय पर चर्चा होनी चाहिए न कि केवल राजनीतिक विषयों पर। विदेश मंत्री ने उनसे यह भी कहा कि उन्हें जो कुछ बोलना है वह संसद में कह सकते हैं। बैठक में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button