ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...
दिल्ली/NCR

प्रेमी को तमंचा चलाना सिखा कराई पति की हत्या, आठ साल छोटे आशिक से बना चुकी थी संबंध

कपिल के सिर में बायीं ओर गोली लगी थी, जबकि वह दाएं हाथ से काम करता था। एसीपी का कहना है कि दाएं हाथ से काम करने वाला व्यक्ति का बाएं हाथ से गोली चलाना संभव नहीं है।

नंदग्राम थाना पुलिस ने ई-ब्लाक में 17 दिन पहले हुई पिकअप चालक कपिल चौधरी (43) की हत्या का खुलासा किया है। पत्नी ने ही मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाने वाले 20 वर्षीय प्रेमी से पति कपिल की हत्या कराई। महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, जिसमें कपिल बाधक बन रहा था। हत्या कराने के लिए महिला ने खुद प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया था। वारदात से पूर्व महिला ने पति को नींद की गोलियां खिला दी थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि तीन मार्च को ई-ब्लाक निवासी शिवानी उर्फ सीमा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति कपिल चौधरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल पहुंचाया, उपचार के दौरान दिल्ली के जीटीबी अस्पताल उसकी मौत हो गई थी। शिवानी ने बताया था कि आर्थिक तंगी के कारण पति ने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसकी रिपोर्ट ने मौत का राज खोल दिया।

कपिल दाएं हाथ से करता था काम, गोली लगी थी बायीं ओर

कपिल के सिर में बायीं ओर गोली लगी थी, जबकि वह दाएं हाथ से काम करता था। एसीपी का कहना है कि दाएं हाथ से काम करने वाला व्यक्ति का बाएं हाथ से गोली चलाना संभव नहीं है। शक होने पर तमंचे को फिंगर प्रिंट की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दूसरी ओर, महिला के फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई। कॉल डिटेल में एक नंबर पर कई बार कॉल मिली। महिला से पूछताछ की गई तो उसने सेवा नगर नंदग्राम निवासी अंकुश से संबंध होने और हत्या कराने की बात स्वीकार कर ली।

आठ साल छोटा था प्रेमी

मूलरूप से डुमरियागंज, सिद्धार्थ नगर के गांव तरेना का रहने वाला 20 वर्षीय अंकुश नंदग्राम ई-ब्लाक में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। फलावदा, मेरठ की रहने वाली महिला शिवानी भी इसी ब्लॉक में किराए पर रहती है और अंकुश की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने जाती थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर बीते नवंबर माह में संबंध बन गए। महिला ने आयु में आठ साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की ठान ली थी। उन्होंने कपिल की हत्या करने की योजना बनाई।

तमंचा चलाना सिखाया

शिवानी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पति कपिल चौधरी ने उसे तमंचा चलाना सिखाया था। हत्या के लिए उसने अपने प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया और इसके बाद पति की हत्या करा दी। पुलिस के मुताबिक से महिला ने वारदात को अंजाम देने के दौरान वाट्सएप कॉल की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सिम तोड़कर मोबाइल को पानी में फेंक दिया था।

Related Articles

Back to top button