ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
विदेश

बर्फ की तरह जमी झील में 170 फीट नीचे तक गया शख्‍स, गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम

न्‍यूयॉर्क । दुनिया में साहसिक कारनामे करने वालों की कमी नहीं है। ऐसा ही एक कारनामा स्विटजरलैंड के गोताखोर ने कर दिखाया है। ठंड के मौसम में लोग पानी छूने से भी डरते हैं, लेकिन डेविड वेंकल न सिर्फ बर्फ की तरह जमी हुई झील में उतरे, बल्‍क‍ि इतनी गहराई तक गए कि अगर आम आदमी को छोड़ दिया जाए तो लौटना मुश्किल होगा। इस उपलब्‍ध‍ि के साथ ही उन्‍होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 वर्षीय डेविड वेंकल ने स्विटजरलैंड की लेक सिल्स में डुबकी लगाई। यह लेक बर्फ की तरह जमी हुई है। इसके बावजूद वेंकल ने उसमें ड्रिल किया और उसी छेद के जर‍िए पानी में उतर गए। खास बात वे बिना वेटसूट के उतरे और 170.9 मीटर नीचे तक गए और फ‍िर उसी छेद से बाहर आ गए। अपनी उपलब्‍ध‍ि साबित करने के लिए वेंकल 170.9 फीट नीचे रखे स्टिकर को भी अपने साथ लेकर आए।

यह जानकर हैरान होगी कि वेंकल ने एक ही सांस में यह डुबकी लगाई। 1 मिनट 54 सेकेंड के बाद जब वे बाहर निकले तो उनके मुंह से खून भी आने लगा। इसके बावजूद वह डिगे नहीं, खून थूका और शैम्‍पेन की बोतल खोल ली। वेंकल के प्रमोटर पावेल कलौस ने कहा कि उन्‍होंने इस सफर का खूब आनंद लिया। हालांकि, शुरू में वह थोड़ा अधिक घबराए हुए थे। उन्हें सांस लेने में समस्‍या आ रही थी। इसकी वजह से उन्‍हें तैरने में अध‍िक समय लगा। वेंकल ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वेंकल के लिए यह दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले 2021 में उन्‍होंने बर्फीली चेक झील में 265 फीट तक पानी के अंदर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Related Articles

Back to top button