ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
छत्तीसगढ़

नकली गुड नाइट मॉस्किटो लिक्विड बेचने वाले चार दुकान संचालक गिरफ्तार

पुलिस चार संचालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जानाकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी नकली गुड नाइट लिक्विड को शहर में खपाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 34 व कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया है।

भिलाई छावनी पुलिस ने नकली गुड नाइट मॉस्किटो लिक्विड बेचने वाले 4 संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 830 नकली नग गुड नाइट लिक्विड बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 63 हजार रुपये बताई जा रही है।

छावनी थाना में मैसर्स गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड फिरोजशाह नगर ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे विखरोली ईस्ट के अधिकृत प्रार्थी चेतन रेगे निवासी सात धन लक्ष्मी नगर निपानिया इंदौर, मध्य प्रदेश ने थाने में लिखित शिकायत दी है।

शिकायत में कहा गया है कि गोदरेज कंज्यूमर कंपनी के उत्पाद गोदरेज गुड नाइट लिक्विड मॉस्किटो वेपराइजर गोल्ड फ्लैक के हुबहू नकली गुड नाइट लिक्विड गोल्ड फ्लैक मॉस्किटो का व्यापार किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरती ट्रेडर्स के संचालक रमेश चंद्र दुबे के दुकान से 230 नग रिफिल पैक,अजीत किराना स्टोर के संचालक अजीत चौहान के दुकान से 240 नग रिफिल पैक, जय स्टेटस के संचालक अमर बजाज के दुकान से 280 नग रिफिल पैक और बजरंग किराना स्टोर के संचालक महेश अग्रवाल के दुकान से 80 नग रिफिल पैक नकली गुड नाइट लिक्विड जब्त किया  है। सभी संचालकों से 830 रिफिल पैक बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 63,910 बताई जा रही है।

पुलिस चार संचालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जानाकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी नकली गुड नाइट लिक्विड को शहर में खपाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 34 व कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button