ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...
विदेश

 सुनकर सहम जाएंगे, एक शख्स घर में पाले मगरमच्छ साथ रहता है हर वक्त

मैक्सिको सिटी । हर किसी की अपनी हॉबी होती है। आजकल लोगों ने घर में कोई न कोई जानवर पालने का शौक होता है और जो पेट सबसे ज्यादा लोगों के घरो में होते हैं, वे डॉग्स हैं। हालांकि, डॉग्स के साथ-साथ कैट्स भी लोगों के पसंदीदा पालतू जानवरों में टॉप पर होती है, लेकिन कुछ लोगों को पक्षी पालना भी अच्छा लगता है। हालांकि शायद ही आपने किसी ऐसे शख्स के बारे में सुना होगा, जिसे मगरमच्छ जैसे भयानक जानवर को पालने का शौक हो।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैक्सिको के रहने वाले 29 साल के जोनाथन अरैजा ने अपने घर में कोई क्यूट या सॉफ्ट जानवर पालने के बजाय मगरमच्छ को पाल रखा है। ये सुनकर हमारी-आपकी हवाइयां भले ही उड़ रही हों, लेकिन जोनाथन हर पल मगरमच्छों के साथ-साथ रहते हैं। आमतौर पर अपने एग्रेसिव नेचर के लिए मशहूर मगरमच्छों को घर में शायद ही कोई पालना चाहेगा, लेकिन जेनाथन को एक मादा मगरमच्छ में ऐसा न जाने क्या दिख गया कि उसने इसे घर में पाल लिया। मगरमच्छ का नाम गैमोरा रखा है और उसका कहना है कि ये किसी पालतू कुत्ते की तरह ही व्यवहार करती है। घर में वो कहीं भी घूम सकती है, चाहे ये उसकी कुर्सी, बिस्तर या फिर सीढ़ियां हों। बहुत कम ही मगरमच्छ इस तरह से बंधे हुए रहना पसंद करते हैं, लेकिन गैमोरा उसके साथ ढल चुकी है।

मगरमच्छ के मजबूत जबड़े देखकर शायद ही कोई उसे अपने मुंह तक लाने की हिम्मत करेगा, लेकिन जोनाथन के मुताबिक गैमोरा को न सिर्फ वो गोद में उठाकर प्यार करता है, बल्कि उसे नज़दीक आने की भी इज़ाजत है। उसके साथ घर में दो छोटे डॉग्स और एलिगेटर टर्टल्स भी हैं। उसे खास डाइट दी जाती है और जोनाथन खुद इस बात का ख्याल रखते हैं कि उसके हिसाब से माहौल को ढाले रहा जाए। दिलचस्प तो ये भी है कि जोनाथन की गर्लफ्रेंड भी गैमोरा से नहीं डरती है, जबकि वो जिस प्रजाति से ताल्लुक रखती है, वो मगरमच्छों की खतरनाक प्रजाति है।

Related Articles

Back to top button