ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
लाइफ स्टाइल

वर्कआउट के फौरन बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? लोग करते हैं ऐसी बड़ी गलतियां

हेवी एक्सरसाइज करने के बाद हमें तेज प्यास लगती है, लेकिन शरीर को ठंडा करने की कोशिश में हम गलत तरीके से पानी पीने लगते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है.

 हमारे शरीर का ज्यादातर हिस्सा पानी से बना है, यही वजह है कि जल को जीवन कहा जाता है. अगर बॉडी में पानी की दमी हो जाए तो सिर दर्द, बदन दर्द, कमजोरी और जलन जैसी समस्याएं पैदा होने लगती है. ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि एक सेहतमंद इंसान को दिनभर में 8 से 10 ग्लास पानी ही पीना चाहिए. अब काफी लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि जिम में एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए या नहीं.

कसरत करते वक्त पानी पीना सही है या नहीं?

जिम में जब आप पसीना बहाते हैं तो पानी पीने की जरूरत महसूस होती है. ऐसे में कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है. आप ब्रेक के दौरान ही पानी पिएं, वो भी तब, जब दिल की धड़कन नॉर्मल हो जाए. आयुर्वेद के मुताबिक हमें एक बार में पानी गटकने से परहेज करना चाहिए. आप आहिस्ता आहिस्ता छोटे-छोटे घूंट लें.

जिम करने के तुरंत बाद पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदेह?

जिम करने के तुरंत बाद आपका शरीर गर्म तवे जैसै होता है, अगर इसपर तुरंत पानी मारा जाए तो नुकसान होना लाजमी है. एक्सरसाइज के फौरन बाद पानी पीने से पहले इन 5 बातों का ख्याल जरूर रखें.

1. वर्कआउट के बाद अपनी बॉडी को थोड़ा आराम दें, जब पसीना निकल जाए और हार्ट बीट नॉर्मल हो जाए, तभी पानी पिएं.
2. तभी भी गटागट पानी नहीं पिएं, आराम से पानी पीने से शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता.
3. पानी को बैठकर आराम से पिएं, इससे शरीर के ज्यादातर हिस्से में पानी पहुंचता है.
4. जिम करने के बाद नॉर्मल पानी ही पिएं, फ्रिज का ठंडा पानी बीमारियों का घर है.
5. पानी में नींबू और काला नमक मिला लें इससे इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई होती है जो पसीने के कारण बाहर निकल जाती है.

 

Related Articles

Back to top button