ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मनोरंजन

अपना सबसे बड़ा सपना पूरा करने जा रहे अली गोनी

अभिनेता अली गोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, रमजान का पवित्र महीना आने वाला है और ऐसे में अली का बचपन का सपना सच होने वाला है। अभिनेता ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि फिलहाल वह अपने काम से ब्रेक ले रहे हैं और उमराह करने जाने का प्लान बना रहे हैं। उसके बाद वह फिर से काम पर लौटेंगे। अब उन्होंने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है कि वह जल्द ही उमराह करने जाने वाले हैं।

पूरा होगा बचपन का सपना

अली अपने बचपन के दोस्त आसीम रियाज के साथ मक्का में अपना पहला उमराह करने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने फैंस को ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि यह उनके बच्चन का सपना था, जिसे वह अपने दोस्त के साथ मिलकर पूरा करने जा रहे हैं।

अली ने काबा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इंतजार नहीं कर सकता। यह मेरा सबसे बड़ा सपना था। अल्लाह का शुक्र है। मेरा पहला रोजा मक्का में। अल्लाह सबको यह मौका दें, आमीन। बचपन के दोस्त आसिम रियाज के साथ अपना पहला उमराह करके बहुत खुश हूं। अब इस ट्वीट पर अली के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही, उन्हें बधाई दे रहे हैं।

अली का करियर

अली के करियर की बात करें तो वह उमराह से वापस आने के बाद अपने काम पर लौटेंगे। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि उमराह से वापस आने के बाद मैं सही मौके की तलाश करूंगा। अली ‘बिग बॉस’ के सीजन 14 में नजर आए थे, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया था। इसके साथ ही वह ‘ये है मोहब्बतें’ और कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button