ब्रेकिंग
Nagpur Firing News: नागपुर में वर्चस्व की लड़ाई में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, RSS मुख्यालय से 1 किम... MP Govt & Org Meeting: मध्य प्रदेश में सरकार-संगठन तालमेल की परीक्षा, निगम-मंडल अध्यक्षों को आज मिले... Kanpur Jail Suicide Attempt: बेटियों की हत्या के आरोपी दवा व्यापारी शशि रंजन ने जेल में थाली से रेती... Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया रूट तैयार, जून 2026 में खुलेगा, नितिन गडक... NEET UG Paper Leak 2026: अब सीबीआई के रडार पर आए पेपर खरीदने वाले अमीर अभिभावक, महाराष्ट्र में कई ठि... Sasaram Railway Station: सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर ज... Howrah Eviction Drive: हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंत्री दिलीप घोष की ... Bada Mangal 2026: 19 मई को है ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अचूक... Mexico Mass Shooting: मेक्सिको के प्यूब्ला में बंदूकधारियों का तांडव, मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की ग... Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में हीटवेव ...
राज्य

दो पक्षों के झगड़े के दौरान युवक की पीट-पीट कर की हत्या

मलोट के वाल्मीकि मोहल्ले में आपसी रंजिशबाजी के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक की गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मलोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर थाना मलोट पुलिस ने घायल के बयान कलमबंद कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राहुल (30) पुत्र तिलकराज के रूप में हुई है।

पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घेरकर पीटा

अस्पताल में भर्ती घायल तिलकराज ने बताया कि वह रविवार की दोपहर वह अपने घर की छत को तोड़ रहे थे। इस दौरान उसका बेटा राहुल अपने बच्चों को लेने उसके पास आया। जब वह घर से बाहर निकला तो पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घेर लिया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। जबकि जब वह बीच बचाव में आया तो उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

आपसी रंजिश के चलते किया हमला

घायल ने आरोप लगाया कि हमलावरों की बेटी कुछ समय पहले अपनी मर्जी से उसके बेटे के साथ रह रही है। यह लोग इस बात को लेकर उसके बेटे के साथ रंजिश रखते आ रहे हैं। थाना मलोट प्रभारी वरुण मट्टू ने बताया कि उनको सूचना मिली है कि झगड़े में वाल्मीकि मोहल्ले में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के पिता के भी काफी चोटें लगने की सूचना है। घायल के बयान कलमबंद कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button