ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
उत्तरप्रदेश

युवक ने प्रेमिका के पिता को किया फोन, प्रेमी के झूठ को सच मान बाप ने किया बेटी का कत्ल

कानपुर| कानपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक झूठ को सच मान झूठी शान में पिता ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

कानपुर में रावतपुर के राणाप्रतापनगर में हुई ऑनर किलिंग के पीछे पिता की झूठी शान के साथ बेटी के प्रेमी का झूठ भी था। कुछ दिन पहले प्रेमी ने बेटी का कत्ल करने के आरोपी पिता श्याम बहादुर को फोन कर झूठ बोला था कि उसकी बेटी अर्चना गर्भवती है। इस झूठ को सच मान पिता श्याम बहादुर तनाव में आ गया था। सोमवार को उसने बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। वारदात से पहले आरोपी ने शराब पी थी, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के जरिए हुई।

अर्चना (16) की मां संगीता ने बताया कि उसके भाई सागर की श्यामनगर निवासी पानी की सप्लाई करने वाले मोनू नाम के लड़के से दोस्ती थी। इस कारण मोनू, सागर के साथ उसके घर आता जाता था। इसी दौरान मोनू और अर्चना के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था।
संगीता ने आरोप लगाया कि मोनू पिछले लंबे समय से उनकी बेटी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि अर्चना मोनू से शादी करने से इनकार कर रही थी। इसी बीच 12 मार्च को जयपुर से घर लौटे पिता को मोनू ने फोन कर अर्चना के गर्भवती होने की झूठी जानकारी दे दी। इससे श्याम बहादुर अत्यधिक तनाव में रहने लगे थे। इस बीच अर्चना बिस्तर से गिर गई थी। इसके चलते उसकी रीढ़ की हड्डी समेत अन्य जगहों पर चोट लग गई थी। हैलट से इलाज हो रहा था। वह बिस्तर पर लेटी रहती थी तो पिता को लगा कि वह सच में गर्भवती है।

दो महीने पहले थाने में हुई थी पंचायत

अर्चना के मामा सूरज ने बताया कि जीजा श्याम बहादुर को मोनू और अर्चना का बातचीत करना पसंद नहीं था। दो महीने पहले जीजा ने रावतपुर थाने जाकर मोनू के खिलाफ तहरीर भी दी थी। थाने में दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी। जहां मोनू ने जीजा और दीदी के पैर छूकर माफी मांगी थी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बावजूद मोनू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वह लगातार अर्चना को फोन करता था।
सोमवार सुबह 11 बजे नशे की हालत में श्याम बहादुर बेटी के कमरे पर पहुंचा तो वह फोन पर मोनू से बात कर रही थी। यह देख श्याम का गुस्सा और भड़क गया और अर्चना की बिजली के तार से गला कसकर हत्या कर दी।
मामला ऑनर किलिंग से संबंधित है। आरोपी पिता को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। परिजनों ने प्रेमी पर जो आरोप लगाएं हैं, उसकी पड़ताल की जा रही है।
– लाखन सिंह यादव, एडीसीपी पश्चिम

 

Related Articles

Back to top button