ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
राज्य

पंजाब सरकार का नया फैसला, इंटरनेट सेवाएं कुछ जिलों में  23 मार्च तक रहेंगी बंद….

पंजाब सरकार ने मंगलवार को तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और अमृतसर के अजनाला सब-डिवीजन और मोहाली के कुछ इलाकों में गुरुवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर रोक लगा दी। गृह मामलों और न्याय विभाग ने एक आदेश में कहा, मंगलवार दोपहर से राज्य के बाकी हिस्सों से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।

शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगाया था प्रतिबंध  

पंजाब सरकार ने शनिवार को मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि राज्य के पुलिस बल ने अमृतपाल सिंह और उनके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की। पंजाब सरकार ने इसकी जानकारी दी है। यह फैसला जनता के सार्वजनिक सुरक्षा हित में लिया गया है।

राज्य के शेष क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज 12 बजे के बाद होंगी सामान्‍य

फैसले में स्पष्ट किया कि राज्य के शेष सभी क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 21 मार्च की दोपहर 12 बजे से सामान्य रूप से काम करना शुरू कर देंगी।

अनहोनी से बचने के लिए इंटरनेट किया गया बंद

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर हो रही कार्रवाई के बाद पंजाब में माहौल तनावपूर्ण है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं। राज्य में इंटरनेट सेवाएं बढ़ाकर 23 मार्च तक के लिए बंद कर दी गई हैं।

एडीजीपी अर्पित शुक्‍ला ने बताया 

एडीजीपी (लॉ एंड आर्डर) अर्पित शुक्ला ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। शुक्ला ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों में विशेषरूप से नाकेबंदी की गई है। इसका उद्देश्य नागरिकों को परेशान करना नहीं है, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button