ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
राजस्थान

जयपुर में निजी अस्पताल संचालक व डॉक्टर सड़क पर उतरे, प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

जयपुर में सोमवार को निजी अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों ने आरटीएच बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं को बंद कर दिया है। वे सरकार की योजनाओं का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी अस्पताल बिल में प्रावधान करने की मांग लगातार उठा रहे हैं। प्रावधान नहीं होने पर सोमवार को निजी अस्पताल संचालक और डॉक्टर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर गए। वहीं, प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस लाठीचार्ज में डॉक्टरों और संचालकों को चोटें भी आईं हैं।

प्रदर्शन कर रहे निजी अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं को बंद कर दिया है। वे सरकार की योजनाओं का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हालांकि सरकार की ओर से सोमवार को विधानसभा में वार्ता के लिए डॉक्टरों को बुलाया गया है। सरकार का तर्क है कि उसने डॉक्टरों की कुछ मांगें पूरी कर दी हैं और कुछ को डॉक्टरों के साथ बैठकर वार्ता की जाएगी।

लेकिन निजी अस्पताल संचालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि जब तक राइट टू हेल्थ बिल में प्रावधान नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा।

निजी अस्पताल संचालकों की हड़ताल पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मेरी आज भी डॉक्टरों से फोन पर बात हुई है। मैंने उनको विधानसभा वार्ता के लिए बुलाया है। मैं डॉक्टरों के लिए एक सेतु का काम करूंगा। डॉक्टरों की कुछ मांगें मान भी ली गई हैं और बची मांगों को लेकर मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा। डॉक्टरों से बात करके समस्या का समाधान निकाला जाएगा

वहीं, जयपुर में निजी अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों का प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें डॉक्टरों और संचालकों को चोटें भी आईं हैं।

 

Related Articles

Back to top button