ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
देश

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा को झटका, चिंचानसूर कांग्रेस में शामिल हुए

बेंगलुरु । कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के एक बड़े नेता ने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थामा लिया है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मौजूदगी में बीजेपी के पूर्व एमएलसी बाबूराव चिंचानसूर कांग्रेस में शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने अपना इस्तीफा विधान परिषद के सभापति बासवराज होरत्ती को सौंप दिया था। चिंचानसूर भाजपा से टिकट के दावेदार थे, लेकिन विधायक टिकट से इनकार कर दिया गया क्योंकि वह वर्तमान में एमएलसी थे। इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
बाबूराव चिंचनसुर भाजपा के बड़े नेता रहे हैं। चिंचनसुर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हार में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं में से एक थे। कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में कोली-कबालिगा समुदाय के प्रमुख नेता चिंचनसुर ने सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 2008 से 2018 तक कलबुर्गी जिले में गुरमित्कल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और इससे पहले सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। महीने की शुरुआत में, भाजपा के एक अन्य विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पुत्तन्ना ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

 

Related Articles

Back to top button