ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
खेल

खिलाड़ियों की इंजरी ना छीन ले वर्ल्ड चैंपियन बनने का ख्वाब

भारतीय टीम को तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 21 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के साथ ही घरेलू सरजमीं पर चले आ रहे टीम इंडिया के विजय रथ पर भी ब्रेक लग गया। भारतीय बल्लेबाजों ने तीसरे मुकाबले में नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और दिग्गज खिलाड़ियों से सजा बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

खिलाड़ियों की इंजरी दे रही रोहित को टेंशन

ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार साल बाद घर में वनडे सीरीज गंवाने पर कप्तान रोहित भी भड़के हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने कबूला कि अहम खिलाड़ियों की इंजरी ने भी टीम की लुटिया डुबाने का काम किया। रोहित ने कहा कि प्लेयर्स का लगातार चोटिल होना चिंता की बात है और हम उन खिलाड़ियों को मिस कर रहे हैं, जिन्हें असल मायने में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए।

प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले मुख्य खिलाड़ी चोटिल

तीसरे वनडे में मिली हार के बाद भारतीय कैप्टन ने कहा, “यह चिंता की बात है। हम उन खिलाड़ियों को मिस कर रहे हैं, जो सही मायनों में प्लेइंग इलेवन का पार्ट होने चाहिए। ईमानदारी से कहूं तो सभी को मैदान पर उतारने के लिए हर कोई अपना बेस्ट दे रहा है। हम खिलाड़ियों को मैनेज करने पर काफी फोकस कर रहे हैं और इसी वजह से हमको कुछ प्लेयर्स को एक समय पर आराम देना पड़ा रहा है।”

वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे सभी प्लेयर्स

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “हम अपनी तरफ से प्लेयर्स को संभालने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, मैं कोई स्पेशलिस्ट नहीं हूं, जो आप बता सके कि खिलाड़ी क्यों चोटिल हो रहे हैं। हमारी मेडिकल टीम लगातार इस पर नजर बनाए हुए है और वह इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वर्ल्ड कप के लिए हमको हमारे बेस्ट 15 खिलाड़ी तैयार मिल सकें।”

बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। बुमराह की हाल ही में पीठ की सर्जरी हुई है और वह लगभग छह महीने बाद ही 22 गज की पिच पर उतर सकेंगे. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की पीठ में भी समस्या है और माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2023 का पूरा सीजन मिस कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button