ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा समाजवादी आंदोलन का असर

लखनऊ | सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हर वर्ग को समान अधिकार दिए हैं। भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। समाजवादी पार्टी संविधान बचाकर डॉ. लोहिया के सपनों को पूरा करेगी।डॉक्टर लोहिया चाहते थे कि हर व्यक्ति को संविधान में किए गए प्रावधान का लाभ मिले। लोहिया पार्क में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह वो स्थान है जहां पर लगातार समाजवादी लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया से प्रेरणा लेने आते हैं।उन्होंने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था समाज में खाई पैदा कर रही है। आज सबसे ज्यादा जरूरत समाजवादी आंदोलन की है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करके समाजवादी आंदोलन शुरू किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर साफ तौर पर दिखेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button