ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
खेल

भारत के लिए टूर्नामेंट में दो मेडल पक्के, नीतू के बाद लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं

महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के दो पदक पक्के हो चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मुक्केबाज नीतू घणघस (48 किग्रा) और ओलंपिक पदक विजेता लवलीना सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। भारत में चल रहे इस टूर्नामेंट में बुधवार को नीतू ने भारत का पहला पदक पक्का कर लिया और रात में लवलीना ने दूसरा पदक तय किया। हरियाणा की 22 वर्षीय मुक्केबाज नीतू ने अपने क्वार्टर फाइनल बाउट में जापान की मडोका वाडा पर आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के जरिये दूसरे दौर में जीत हासिल कर खुद के लिए और भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया। इन दोनों के अलावा निकहत जरीन से भी देश को पदक की उम्मीद है।

भारतीय ने आक्रामकता के साथ खेला और अपने प्रतिद्वंद्वी पर मुक्कों की झड़ी लगा दी, जिससे रेफरी को बाउट रोकने और नीतू के पक्ष में फैसला सुनाने पर मजबूर कर दिया। आरएससी के फैसले से नीतू ने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं।

मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन (50 किग्रा), साक्षी चौधरी (52 किग्रा), मनीषा मौन (57 किग्रा), जैसमीन लाम्बोरिया (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), स्वीटी बूरा (81 किग्रा) और नूपुर श्योराण (81 किग्रा) सहित सात भारतीय मुक्केबाज कुछ देर बाद अंतिम चार में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button