ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मध्यप्रदेश

 मप्र में तेज होगा दिग्गजों का दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी, शाह, नड्डा, राजनाथ और संघ प्रमुख करेंगे दौरे

भोपाल । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएंगे। पीएम मोदी राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। 31 मार्च को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भोपाल में रहेंगे। चीफ ऑफ आर्मी सहित तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी तीनों सेनाओं के प्रमुखों को संबोधित करेंगे। प्रदेश में पहली बार सैन्य अधिकारियों की राष्ट्रीय बैठक होगी। यह कमांडर कांफ्रेंस दो दिनों तक चलेगी।

25 मार्च को अमित शाह का दौरा
मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एमपी दौरा हो रहा है। वे एमपी में पीसीसी चीफ कमलनाथ की गढ़ छिंदवाड़ा से मिशन 2023 का शंखनाद करेंगे।

26 को भोपाल आएंगे जेपी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 मार्च को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। जेपी नड्डा पार्टी के नवीन प्रदेश मुख्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। बड़े बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ को मजबूत करने का मंत्र देंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों के अलावा शक्ति केन्द्र के संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी और जिला पदाधिकारी तथा मंडल पदाधिकारी शामिल रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा शाम को प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

31 मार्च को राजधानी में रहेंगे रक्षामंत्री
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 31 मार्च को भोपाल आ रहे हैं। राजधानी में आयोजित होने वाली सेना की अहम बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में तीनों सेना थल सेना, जल सेना और वायु सेना के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

संघ प्रमुख का आगमन
इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत का भी आगमन हो रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 31 मार्च हो भोपाल आएंगे। वे सिंधी समाज के बड़े सम्मेलन में शामिल होंगे।

एक अप्रैल को पीएम का भोपाल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को भोपाल में आयोजित होने वाली कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में चीफ ऑफ आर्मी सहित तीनों सेनाओं थल सेना, जल सेना और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी तीनों सेनाओं के प्रमुखों को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button