ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी, 100 करोड़ से ज्यादा के हवाला कारोबार के मिले सबूत

ग्वालियर ।  चैंबर आफ कामर्स के पूर्व उपाध्यक्ष और कारोबारी पारस जैन व इनके सहयोगियों के यहां चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही। चार दिन चली कार्रवाई में 100 करोड़ से ज्यादा के हवाला कारोबार के सबूत मिले हैं। हवाला कारोबार से जुड़े खाते और रकम सहित अन्य जानकारी क्लाउड और गूगल ड्राइवर पर सेव की जाती थी। आयकर विभाग की टीम को जो रुपये और जेवरात मिले हैं, उन्हें जब्त कर लिया गया है। कई दस्तावेज जांच के लिए आयकर विभाग की टीम ने जब्त किए हैं।

चार दिन पहले शुरू की ​थी कार्रवाई

चैंबर आफ कामर्स के पूर्व उपाध्यक्ष पारस जैन उनके सहयोगी नरेश खंडेलवाल, लक्ष्मणप्रसाद सप्रा के 20 से ज्यादा ठिकानों पर चार दिन पहले आयकर विभाग की चार राज्यों से आई टीम ने छापा मारा था। चार राज्यों से आई टीम में 125 से ज्यादा आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। गुरुवार को कार्रवाई का चौथा दिन था। चार दिन तक चली कार्रवाई में पांच करोड़ रुपये नकद, पांच करोड़ रुपये के जेवर, 15 करोड़ रुपये कीमत का सोना जिसके कोई दस्तावेज नहीं थे और 25 करोड़ रुपये की हुंडियां यहां से मिली। आयकर विभाग की टीम को यहां से 100 करोड़ से अधिक रुपये के अधिक हवाला कारोबार के सबूत मिले हैं। जो दस्तावेज जब्त किए गए हैं, उनकी भी पड़ताल आयकर विभाग की टीम करेगी। चौथे दिन कार्रवाई संपन्न हो गई। जो रुपये और गहने जब्त किए हैं, उन्हें आयकर विभाग की टीम ने अपनी कस्टडी में लेकर बैंक में जमा करवा दिए हैं। आयकर विभाग के छापे के दौरान एक डायरी भी मिली है, जिसमें कई लोगों के नाम है। इस डायरी को लेकर बाजार में खूब चर्चा है। जिनके नाम इस डायरी में हैं, अब वह परेशान हैं। हवाला का पैसा कहां-कहां जाता था, इसकी भी जांच आयकर विभाग की टीम क्लाउड और गूगल ड्राइव पर सेव किए गए डाटा से करेगी।

Related Articles

Back to top button