ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
दिल्ली/NCR

लंदन में तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की FIR

नई दिल्ली : 19 मार्च के दिन लंदन स्थित भारतीय दूतावास में हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने यह मामला गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पुलिस ने आईपीसी, यूएपीए और सरकारी संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत विदेश में भारतीय नागरिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिन्होंने दूतावास पर प्रदर्शन किया था।

बीते रविवार को लंदन स्थित भारतीय दूतावास के शीर्ष पर लहरा रहे तिरंगे को कुछ प्रदर्शनकारियों ने उतार दिया और वहां खालिस्तानी झंडे लहरा दिए। इसके साथ ही उन्होंने खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए जिसके चलते कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।

अधिकारियों ने इस संबंध में कहा था कि, भारत की अस्मिता पर हमले की कोशिश थी लेकिन वो नाकाम हुई और अब दूतावास पर और बड़ा झंडा लहरा रहा है। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोटें भी आईं और लंदन में भी मामले की जांच चल रही है।

भारत ने बीते रविवार को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर को समन भेजकर मामले में उनका स्पष्टीकरण मांगा था कि क्यों पूरे प्रदर्शन के दौरान कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। विदेश मंत्रालय ने सख्त बयान जारी करते हुए कहा था, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि लंदन में भारतीय दूतावास को सरकार की तरफ से कोई सुरक्षा नहीं दी गई।

 

Related Articles

Back to top button