ब्रेकिंग
उपभोक्ता आयोग का कड़ा फैसला: सरोगेसी में धोखाधड़ी करने वाले अस्पताल को देना होगा ₹3.75 लाख का हर्जान... छतरपुर सड़क हादसा: मंत्री के काफिले की तेज रफ्तार का कहर, ई-रिक्शा से टकराने के बाद 7 लोग घायल, पुलि... कोल्ड्रिफ सीरप कांड: कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के बाद अब 'बिल' गायब होने का खुलासा, प्रोपेलीन ग्ला... कटनी-दमोह हाईवे पर भीषण टक्कर! बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 12 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर दागदार हुई सिवनी पुलिस: हवाला कांड से पहले ही 11 निलंबित, अब घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टे... राष्ट्रीय गौरव का क्षण: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भोपाल की 'बेटियाँ' स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में देंग... UP भर्ती मामले में CBI जांच पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटा, कहा- CBI जांच अंत... RSS का भविष्य मंथन: शताब्दी वर्ष के बाद संगठन की दिशा तय करने जबलपुर में जुटेंगे शीर्ष नेता, मोहन भा... शर्मनाक! दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी की हद! ABVP नेता दीपिका झा ने पुलिस के सामने प्रोफेसर को ... नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण! भूपति के बाद 210 से अधिक लड़ाकों ने डाले हथियार, 'लाल आतंक' पर लगाम
देश

राजस्थानः गर्मी का 75 साल का रिकार्ड टूटा, 2 जून तक कई राज्यों में लू का Alert

नई दिल्लीः देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को लू का और प्रकोप बढ़ा। जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान (44.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज करते हुये भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को उच्चतम ‘लाल रंग’ की चेतावनी जारी की है।
PunjabKesari

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि लू का प्रकोप दो जून तक तबतक बना रहेगा जब तक कि बंगाल की खाड़ी से बहने वाली पूर्वी हवाएं उत्तर प्रदेश से होती हुई दिल्ली नहीं पहुंच जाती। श्रीगंगानगर में मई महीने में तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से 75 साल का रिकार्ड टूट गया। जबकि चुरू में तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में तापमान 46.6 दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया। ऊना में तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया,‘‘ हम तीन महीनों मार्च, अप्रैल और मई को गर्मी का मौसम मानते हैं और 31 मई इस पहाड़ी राज्य में सबसे अधिक गर्म दिन रहा।” उन्होंने कहा कि आने वाले दिनो में भी लू से राहत मिलने की कोई आशा नहीं है। लू तब घोषित की जाती है जब दो दिन लगातार तक 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान बना रहता है।

जम्मू में भी मौसम का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी ने बताया कि मानसून के इस बार उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य से कम रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि आमतौर पर माना जाता है कि अल-निनो मानसून पर अपना असर डालती है, जिसका असर बारिश के मौसम में जारी रहेगा। जुलाई में मानसून सामान्य से कम रहने की संभावना है जबकि अगस्त में यह सामान्य रहेगा। मानसून के केरल तट के छह जून को पहुंचने की उम्मीद है। जबकि सामान्य तौर पर मानसून एक जून को यहां पहुंचता है। सामान्य से कम मानसून होने की दशा में गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सूखे जैसे हालात बन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button