ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

MC Stan ने अब्दु रोजिक के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

देश में इस समय दो ही घटनाओं की चर्चा है एक तो राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने की और दूसरी बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट्स एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक के बीच झगड़े की। राहुल गांधी के मुद्दे का हल तो होता नजर नहीं आ रहा, लेकिन अब पहली बार एमसी स्टैन ने इस झगड़े को लेकर जरूर चुप्पी तोड़ी है। रैपर की टीम ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है।

अब्दु संग झगड़े पर एमसी स्टैन का बयान

दरअसल, हाल ही में अब्दु रोजिक ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा स्टेटमेंट पोस्ट किया उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि कैसे फिनाले के लिए स्टैन की अम्मी के साथ तस्वीर ना लेने के कारण, रैपर नाराज हो गए और अब्दु से फोन पर बात तक नहीं की। साथ ही ये भी कि बेंगलुरु के कॉन्सर्ट में स्टैन की टीम के लोगों ने अब्दु की गाड़ी का कांच तोड़ और छोटे भाईजान के साथ भी मारपीट की थी। अब स्टैन की टीम ने पहली बार इसका जवाब दिया है।

स्टैन ने तोड़ी चुप्पी

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एमसी स्टैन की टीम के एक सदस्य ने अब्दु रोजिक के लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। स्टैन की टीम के एक सूत्र ने कहा कि रैपर शो के बाद अपने दौरे में व्यस्त हो गए और किसी भी तरह के कोलैबरेशन के बारे में नहीं सोच रहे क्योंकि वो खुद सिंगल परफॉर्म है।

अरोपों को बताया गलत

अब्दु की टीम ने बयान में कहा कि म्यूजिक लेबल, कोलैबरेशन के लिए एमसी स्टैन और उन्हें एक साथ लाना चाहते थे। इसके अलावा स्टैन की टीम के सूत्र ने यह भी दावा किया कि अब्दु उनकी कार के पैनल तोड़े जाने और उनका अपमान किए जाने के आरोप भी झूठे हैं। पोर्टल ने सूत्र के हवाले से कहा, “अब्दु के बेंगलुरु कॉन्सर्ट में उनका अपमान किए जाने या स्टैन की टीम द्वारा उनकी कार के पैनल को तोड़े जाने के दावे बकवास हैं। कोई ऐसा क्यों करेगा? ये सभी आरोप निराधार हैं।”

 

Related Articles

Back to top button