ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...
उत्तरप्रदेश

एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा

करीब एक करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में गाजियाबाद से आई विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ रविवार दोपहर मेरठ रोड स्थित अशोक कालोनी में व्यापारी के घर और जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में उसकी बर्तन फैक्ट्री पर छापा मारा।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। बर्तन व्यापारियों ने कार्रवाई से आक्रोशित होकर हंगामा करते हुए बाजार बंद कर दिया। उधर, दोनों स्थानों पर टीम के सदस्य दस्तावेज खंगालने में जुटे हैं।

कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित अशोक कालोनी में रहने वाले संजीव जैन बर्तन व्यापारी हैं। जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में व्यापारी के पुत्र सिद्धांत के नाम से मंगलम इंडस्ट्रीज नामक बर्तन फैक्ट्री है।

घर पर भी की छापामार कार्रवाई

रविवार दोपहर गाजियाबाद की एसआइबी में ज्वाइंट कमिश्नर जिलाजीत और डिप्टी कमिश्नर बीके दीपांकर की अगुवाई में 20 सदस्य टीम गाड़ियों में सवार होकर टीम के अधिकारी व्यापारी के घर व फैक्ट्री पर पहुंचे। टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। टीम के सदस्यों और पुलिस ने व्यापारी की के घर और फैक्ट्री पर कर लिया।

दस्तावेज खंगाल रही टीम

मामले की जानकारी पर स्थानीय व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने फैक्ट्री न मालिक को मौके पर बुलाकर दस्तावेज कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी है। असिस्टेंट कमिश्नर गौरव राजपूत ने बताया कि जांच में पता चला कि पिछले कुछ वर्षों से खरीद-फरोख्त से लेकर बिलों के माध्यम से टैक्स चोरी करना सामने आया है। फैक्ट्री जीएसटी के दस्तावेजों में घोषित नहीं है।

छानबीन जारी

फर्म के द्वारा अत्याधिक मात्रा रिफंड क्लेम किया गया है।काफी दिनों से टीम के सदस्य व्यापारी पर निगाह जमाए हुए थे। फिलहाल एक करोड रुपये की टैक्स चोरी करने की बात प्रकाश में आई है। छानबीन चल रही है। जिसके बाद ही टैक्स चोरी की सही जानकारी हो सकेगी।

बाजार बंद कर जताया रोष

छापामार कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने बर्तन बाजार की सभी दुकानों को बंद कर दिया। काफी संख्या में व्यापारी एकत्र होकर बर्तन व्यापारी की फैक्ट्री पर पहुंचे और उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों और टीम के सदस्यों के साथ नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों और पुलिस ने व्यापारी को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद व्यापारी शांत हुए। पूरे दिन बर्तन बाजार बंद रहने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button