ब्रेकिंग
Tal Police Station Ratlam: पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव, ग्रामीणों ने ... Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ... Indore Municipal Corporation: कचरा गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, बॉम्बे हॉस्पिटल... Chhindwara Seoni Highway News: बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना, बस के नीचे दबने से या... Madhya Pradesh Accident Update: सिवनी सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने मामला दर्ज क... Ladli Behna Yojana 41st Installment: राज्य के कुल बजट का 5.4% हिस्सा इस योजना के नाम, जानिए कब आएगी ... Train Diversion List: साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले मार... MP High Court Update: शिकायत के 10 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस, इंदौर में ध्वनि नियंत्रण कानूनों क... Rain Alert in India: मानसून की विदाई के बाद बदले मौसम के तेवर, जानिए अपने राज्य में अगले कुछ दिनों क... Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक...
मनोरंजन

सोनू सूद के साथ जैकलीन ने शुरू की अमृतसर में फिल्म ‘फतेह’ की शूटिंग

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों महाठग चंद्रशेखर के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुकेश ने जेल से एक्ट्रेस के नाम चिट्ठी लिखी है। हालांकि, जैकलीन ने बिना कुछ कहे ही यह जता दिया है कि उन पर सुकेश की चिट्ठी का कोई फर्क नहीं पड़ रहा। इस समय उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर है। बता दें कि जैकलीन ने अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इसकी जानकारी साझा की है।

जैकलीन ने किया पोस्ट

बता दें कि जैकलीन और सोनू सूद ने पंजाब के अमृतसर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग से पहले दोनों ने गुरुद्वारा जाकर मत्था टेका। जैकलीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने सोनू सूद के साथ तीन फोटोज पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में दोनों गुरुद्वारे में नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सोनू सूद बाइक पर बैठे हैं तो जैकलीन उनके साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तीसरी फोटो में जैकलीन सिर पर पल्लू डाले बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

फैंस ने दी बधाई

इस पोस्ट के साथ जैकलीन ने लिखा है, ‘फतेह की शूटिंग का पहला खूबसूरत दिन।’ पोस्ट में जैकी ने सोनू सूद को भी टैग किया है। जैकलीन के इस पोस्ट पर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बेहद खूबसूरत हो जैकलीन।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रब ने बना दी जोड़ी 2 बन रही है क्या?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जैकलीन आप किस्मत वाली हो जो असली हीरो के साथ फिल्म बनाने का मौका मिला है।’

साइबर क्राइम पर आधारित है फिल्म

आपको बता दें कि यह फिल्म साइबर क्राइम पर आधारित है। इसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। सोनू सूद काफी वक्त से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। इसके लिए वह कुछ प्रोफेशनल हैकर्स से भी मिले, ताकि कहानी में सच्चाई दिखाई जा सके। जैकलीन भी अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

 

Related Articles

Back to top button