ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
राज्य

कार स्वार दो तस्करों से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद, मामला दर्ज

सीआईए स्टाफ तरन तारन की टीम ने शनिवार की रात को जंडियाला गुरु मार्ग पर नाकाबंदी दौरान कार स्वार दो नशा तस्करों को काबू करके 4 किलो हेरोइन, 2.60 लाख की ड्रग मनी दो पिस्टल बरामद किए है दोनो को आज कोर्ट में पेश करके पूछताश की जाएगी। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने दैनिक जागरण को बताया कि पंजाब में हाई अलर्ट के दौरान जिले भर में रात को नाकाबंदी की जाती है।

जंडियाला गुरु मार्ग पर की नाकाबंदी

जिस दौरान शनिवार की रात को एसपी इन्वेस्टिगेशन विशालजीत सिंह की अगवाई में सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर परभजीत सिंह ने तरन तारन जंडियाला गुरु मार्ग पर (जिले के इंट्री प्वाइंट पर) नाकाबंदी की। जिस दौरान जंडियाला गुरु की तरफ से सफेद रंग की वरना कार पीबी 08 ईक्यू 8999को रोका गया। कार में स्वार दो लोगों ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया। मौके पर दोनों को पुलिस ने घेरकर तलाशी ली।

18 कारतूस बरामद किए

तलाशी दौरान 4 किलो हेरोइन,2.60 लाख की ड्रग मनी, दो पिस्टल (45 बोर) और 18 कारतूस बरामद किए गए। इन दोनो तस्करों की बाद में पहचान 5 सुरजीत सिंह उर्फ शीरा और गगनदीप सिंह उर्फ गगन दोनों निवासी गांव धुन ढाए वाला (विस हल्का खडूर साहिब) के तौर पर हुई है।

एसएसपी ने बताया कि ये दोनो तस्कर विभिन्न मामलों में भगौड़े थे। पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर देश भर में सप्लाई करते थे। दोनो खिलाफ थाना सदर तरन तारन में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। बाद दोपहर उनको अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button