ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
राजस्थान

एम्बुलेंस से कर रहे थे तस्करी, डोडा पोस्त बरामद, तस्कर हुए फरार

तस्करों ने कार को एंबुलेंस की शक्ल देकर तस्करी का नया तरीका ढूंढ निकाला है। ऐसा ही एक मामला सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा तहसील में पकड़ा गया।

पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी आरोपी अपराध का कोई न कोई नया तरीका खोज ही लेते हैं। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्करों ने तस्करी का एक अनोखा तरीखा खोज निकाला। ऐसा ही एक मामला सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा तहसील में पकड़ा गया।

अवैध डोडा पोस्त तस्करी के लिए तस्करों ने नया पैतरा अपनाते हुए एक लग्जरी कार को एम्बुलेंस बना दिया। आरोपी एंबुलेंस की आड़ में तस्करी की फिराक में थे। आरोपियों ने एंबुलेंस में करीब तीन क्विंटल 84 किलो डोडा पोस्त भर दिया। आरोपी उसको राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के रास्ते उदयपुर ज़िले की सीमा क्रॉस करके सिरोही जिले में पहुंचे। यहां सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस की नजरों से बच नहीं पाए।
मोरस टोल प्लाजा के निकट पुलिस की नाकाबंदी देख तस्कर एम्बुलेंस कार छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तलाश की परन्तु अंधेरा होने से तस्कर हाथ नहीं लगे। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर पिण्डवाड़ा डीएसपी जेठू सिंह करणोत के सुपरविजन में थानाधिकारी चंपाराम मय टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पिण्डवाड़ा पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button