ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...
लाइफ स्टाइल

करीब से करना चाहते हैं प्रकृति का अनुभव, तो जबलपुर की ये 5 प्लेसेस होंगी परफेक्ट

 हिन्दुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की बात ही कुछ अलग है। यहां धार्मिक स्थलों के साथ ही कई सारे एतिहासिक स्थल भी मौजूद हैं। मध्य प्रदेश में ऐसे कई सारे पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिन्हें देखने देश-दुनिया से कई सारे पर्यटक यहां पहुंचते हैं। एमपी में यूं तो कई सारी मशहूर जगह हैं, लेकिन अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो जहां के शहर जबलपुर में आपको ऐसी कई जगह घूमने को मिलेंगी,जहां आप प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप अभी तक जबलपुर की इन खूबसूरत जगहों से अनजान हैं, तो आज हम आपको बताते हैं, यहां के कुछ मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में-

भेड़ाघाट मार्बल रॉक

अगर आप प्रकृति प्रेमी और बेहद करीब से इसका अनुभव करना चाहते हैं, तो भेड़ाघाट मार्बल रॉक आपके लिए एक बढ़िया डेस्टिनेशन साबित होगा। जबलपुर से महज 25 किमी दूर स्थित यह जगह संगमरमर की ऊंची चट्टानों से घिरी हुई हैं। आप यहां सन राइज और सनसेट का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं। साथ ही आप यहां बोटिंग का का भी आनंद उठा सकते हैं।

कान्हा नेशनल पार्क

प्रकृति प्रेमी होने के साथ ही अगर आप एडवेंचर के भी शौकीन हैं, तो एक बार कान्हा नेशनल पार्क जरूर जाएं। यह उद्यान हमेशा ही पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा है। आप यहां बंगाल टाइगर, तेंदुआ, काले भालू, हाथी सहित कई प्रजातियों के पक्षियों और जानवरों को देख पाएंगे। इसके अलावा आप यहां जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

चौंसठ योगिनी मंदिर

प्राकृतिक स्थलों के अलावा अगर आप जबलपुर में धार्मिक जगहों का आनंद उठाना चाहते हैं, तो यहां के मशहूर चौंसठ योगिनी मंदिर जा सकते हैं। इस मंदिर को 10वीं शताब्दी में कालाचुरियों द्वारा बनाया गया है। इस मंदिर में देवी दुर्गा की 64 प्रतिमाएं मौजूद हैं। इतना ही नहीं इसे तांत्रिकों का विश्वविद्यालय भी कहा जाता है। मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित इस मंदिर की अद्भुत नक्काशी आपका दिल जीत लेगी।

धुआंधार वॉटरफॉल

जबलपुर में अगर आप प्रकृित का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं, तो यहां मौजूद धुआंधार वॉटरफॉल जा सकते हैं। शहर से महज 30 किलोमीटर दूर स्थित इस वॉटरफॉल को स्मोक कैस्केड भी कहा जाता है। यहां नर्मदा नदी की करीब 98 फीट की ऊंचाई से गिरती है। इस दौरान यहां नजर आने वाला धुआं आपको धरती पर जन्नत का अहसास कराता है। आप यहां केबल कार जैसे एडवेंचर्स का भी आनंद ले सकते हैं।

बैलेंसिंग रॉक

जबलपुर की अनोखी जगहों में से एक बैलेंसिंग रॉक को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। शहर से सिर्फ 6 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद इस स्थान पर एक चट्टान पर दो पत्थरों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। खास बात यह है कि यहां 6.5 रिक्टर भूकंप आने के बाद भी इन पत्थरों का संतुलन अब भी बरकरार है।

 

Related Articles

Back to top button