ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

असित मोदी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की दयाबेन की वापसी पर की बात

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का सर्वाधिक लोकप्रिय शो है। वर्ष 2008 से यह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दयाबेन, बापू जी, जेठालाल, टप्पू सेना, बबीता, मिस्टर समेत तमाम किरदार इस शो की जान हैं। हालांकि, लंबा वक्त हो गया कि दयाबेन इस शो से गायब हैं। इस किरदार को एक्ट्रेस दयाबेन ने बेहद शानदार अंदाज में अदा किया है। यही वजह है कि शो में फैंस हर दिन उनकी कमी महसूस करते हैं और आस लगाए बैठे हैं कि शायद दिशा कमबैक करें। इस मामले में हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि दयाबेन का रोल अदा करने वाली दिशा वकानी बीते छह वर्षों से इस शो से दूर हैं। बीच-बीच में उनकी वापसी की खबरें आती रहती हैं। फैंस की आंखें दयाबेन को वापस पर्दे पर देखने के लिए तरस रही हैं, लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होगा। दरअसल, दिशा वकानी दयाबेन बनकर टीवी में वापसी नहीं करना चाहती हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी कह रहे हैं।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान असित मोदी ने कहा कि अब दिशा शो में नहीं आना चाहती हैं और वह उन्हें फोर्स भी नहीं कर सकते। प्रोड्यूसर नई दयाबेन की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें दिशा वकानी जैसी शानदार एक्ट्रेस नहीं मिल पा रही हैं।

दिशा वकानी के कमबैक को लेकर असित मोदी ने कहा, ‘मैं दिशा वकानी की वापसी वाले सवाल से थक गया हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मुझसे यह सवाल न करें। मैं शो का प्रोड्यूसर हूं, इसलिए मुझे जवाब देना होगा। मैं चाहता हूं कि हमारी ओरिजनल दया भाभी उर्फ दिशा वकानी वापस आ जाएं। दिशा मेरी बहन जैसी हैं। वह अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहती हैं। उनके दो बच्चे हैं। अगर वह वापस नहीं आना चाहती हैं तो मैं उन्हें फोर्स नहीं कर सकता हूं।

असित मोदी शो के लिए नई दयाबेन की तलाश में जुटे हुए हैं। उनका कहना है, ‘मैं नई दया भाभी ढूंढ रहा हूं। दयाबेन का किरदार निभाना आसान नहीं है। दिशा वकानी ने जिस तरह किया वह सभी जानते हैं। आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। इस किरदार के लिए किसी नए चेहरे को खोज पाना आसान नहीं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं डर गया। मैं डरा नहीं हूं, लेकिन मैं परफेक्शन देख रहा हूं। दिशा की जगह लेना असंभव है। उनकी परफॉर्मेंस कमाल की थी, लेकिन मैं ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में जुटा हूं, जो अपनी पर्सनैलिटी से हर किसी को हैरान कर दे। वक्त लगेगा, लेकिन हमें दयाबेन मिल जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button