ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
राज्य

नशा करने से रोकने पर पति ने की चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या

सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रनौली पंचायत के मदनपट्टी गांव में नशा करने से मना करने पर सोमवार की देर रात एक पति ने चाकू से गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका फूलन देवी (उम्र 50 वर्ष) शिवचंद्र दास की पत्नी थी। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी। उनके पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, शिवचंद्र दास सब्जी बेचने का काम करता है। वह कमाई के सारे पैसे नशे में उड़ा देता था। उसकी इस आदत का पत्नी फूलन देवी विरोध करती थी। इस कारण शिवचंद्र दास अक्सर पत्नी को मारा-पीटा करता था।

सोमवार की शाम उसने फिर इसी बात को लेकर पत्नी से मारपीट की। पत्नी ने 112 नंबर पर फोन कर मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद शाम को पुलिस उसके घर आई और पति शिवचंद्र दास को डांट-फटकार लगाई। इससे आक्रोशित होकर उसने रात में सोती अवस्था में ही पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस हत्या के आरोपी पति की तलाश में लगी हुई है और उसकी जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

 

Related Articles

Back to top button