ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

टूर्नामेंट से पहले खतरनाक फॉर्म में है ये गेंदबाज

पिछले सीजन आईपीएल में पहली बार हिस्सा ले रही गुजरात टाइटंस की टीम ने ट्रॉफी जीतकर सबको हैरानी में डाल दिया था. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. इस टीम के हर खिलाड़ी ने ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. राजस्थान रॉयल्स को हराकर टीम आईपीएल चैंपियन बनी थी. इस बार भी टूर्नामेंट से पहले टीम का एक खतरनाक गेंदबाज घातक फॉर्म में चल रहा है. यह गेंदबाज पिछले सीजन में भी टीम के लिए मैच विनर साबित हुआ था.

इस गेंदबाज की फॉर्म से खौफ में बल्लेबाज!

गुजरात टाइटंस और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान आईपीएल 2023 से पहले घातक फॉर्म में चल रहे हैं. राशिद खान ऐसे गेंदबाज हैं जिनके खिलाफ बड़े से बड़ा धुरंधर बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना पाता. हाल ही में राशिद खान ने ऐसा कर दिखाया है जो शायद ही कोई गेंदबाज कर पाया हो. इन्होंने टी20 क्रिकेट में 100 गेंदें फेंकीं हैं और लगातार 100 गेंदों तक उनके खिलाफ कोई भी बल्लेबाज बड़ा हिट लगाने में नाकाम रहा है. उनकी लगातार 100 गेंदों पर ना तो कोई चौका लगा है ना ही कोई छक्का लगा है.

पिछले सीजन किया था कमाल 

गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने आईपीएल के पिछले सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी की थी. वह टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी के बाद दूसरे गेंदबाज बने थे. राशिद खान ने 2022 आईपीएल में 19 विकेट अपने नाम किए थे जबकि टीम के लिए सबसे ज्यादा मोहम्मद शमी ने लिए थे. इनके नाम 20 विकेट थे.

आईपीएल में राशिद खान के आंकड़े 

आईपीएल इतिहास में राशिद ने अपना जमकर दबदबा बनाया है. राशिद खान ने आईपीएल में कई टीमों की तरफ से खेलते हुए गेंदबाजी की है. उन्होंने आईपीएल में अभी तक 92 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 6.38 की इकॉनमी के साथ 112 विकेट अपने नाम किए हैं. इसमें उनका बेस्ट स्पेल 24 रन देकर 4 विकेट रहा है. इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी योगदान दिया है. हालांकि, उनके 92 मुकाबलों में मात्र 313 रन ही हैं लेकिन वह लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं.

Related Articles

Back to top button